
दूल्हा राजी, दुल्हन भी तैयार लेकिन सास-ससुर को नहीं भाई दुल्हन की साड़ी, टूट गई शादी
बेंगलूरु. कहते हैं शादी दो आत्माओं का मिलन है। लेकिन इस मिलन में कभी कभी कुछ ऐसी चीजें बाधा बन जाती हैं जो हम सोच भी नहीं पाते। जी हां, यहां एक शादी इसलिए टूट गई क्योंकि कन्या ने जो साड़ी पहन रखी थी वह ससुराल वालों को पसंद नहीं आई।
हासन जिले के बीदरकेरे गांव में दुल्हन की साड़ी संबंध टूटने का कारण बन गई। दूल्हे के माता-पिता को शादी से पहले एक समारोह के दौरान दुल्हन द्वारा पहनी हुई साड़ी इतनी खराब लगी कि उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया।
बताया जाता है कि दुल्हन की साड़ी से नाराज माता-पिता के आदेश पर दूल्हा बीएन रघुकुमार शादी से एक दिन पहले ही फरार हो गया।
रघुकुमार के माता-पिता कथित रूप से दुल्हन बीआर संगीता के लिए चुनी गई साड़ी को लेकर नाखुश थे। मौके पर तो उन्होंने दुल्हन के मां-बाप से इसे बदलने के लिए भी कहा था। बाद में विवाह समारोह से एक दिन पहले उन्होंने शादी से मना कर दिया और दूल्हा गांव छोड़कर फरार हो गया।
गौरतलब है कि रघुकुमार और संगीता एक साल से एक-दूसरे से परिचित थे। दोनों ने परिवार की सहमति से हाल ही शादी करने का फैसला किया था। इस बीच संगीता के माता-पिता ने दूल्हे रघुकुमार के खिलाफ हासन के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Published on:
07 Feb 2020 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
