बेंगलूरु. वर्ष 1927 में महात्मा गांधी ने तुमकूरु जिले के तहसील मुख्यालय मधुगिरी का दौरा किया था। इस दौरान उनके केवल 10 मिनट हिंदी में दिए गए भाषण से प्रभावित होकर सभा में उपस्थित महिलाओं ने आजादी की जंग के लिए अपने आभूषण उतार दिए थे। कन्नड़ भाषा के शब्दकोषविद् 105 वर्षीय प्रो. जी. वेंकटसुबय्या ने यह बात कही।