
गांधी जयंती पर लगाई फोटो प्रदर्शनी
मंड्या. जिला हाडुहलिता मंडली, जिला पंचायत और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को शहर के कावेरी पार्क में लघु सिंचाई मंत्री सीएच पुटराजू की अध्यक्षता में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जंयती मनाई गई। मंत्री ने पुष्पहार चढाकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। निकेतन एजुकेशन स्कूल के विधार्थियों ने शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता करने के लिए रैली निकाली। जंयती के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी दुर्लभ फोटो प्रदर्शनी लगाई गई जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। जिलाधिकारी मंजूश्री सहित कंटेगौड़ा, विजयकुमार, लावण्या आदि मौजूद थे।
विद्यार्थियों को गणवेश वितरण
बेंगलूरु. कर्नाटक मारवाड़ी यूथ फेडरेशन द्वारा गांधी जयंती पर सारक्की हाई स्कूल में 570 विद्यार्थियों को गणवेश व शिक्षण सामग्री वितरित की गई। मुख्य अतिथि जयनगर विधायक सौम्या रेड्डी ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, शिक्षा के माध्यम से ही समाज का हर वर्ग सशक्त हो सकता है। केएमवाइएफ का शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा मानवसेवी कार्य उसी सशक्तिकरण की राह को सुनिश्चित करने वाला है। उन्होंने कहा, वे केएमवाइएफ के सेवा कार्यों से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। इसके पूर्व शिक्षा योजना के अध्यक्ष रितेश भंडारी एवं मंत्री प्रशांत सिंघी ने रेड्डी का अभिनंदन किया और उन्हें संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।
आदर्शों का पालन कर रहे मोदी: रवि
बेंगलूरु. बसवनगुड़ी विधायक रवि सुब्रमण्या ने कहा कि महात्मा गांधी के रामराज्य, ग्राम स्वराज्य, स्वच्छता तथा अंत्योदय जैसे सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने अनेक योजनाएं व कार्यक्रम बनाकर लागू किए हैं। वे मंगलवार को यहां जयनगर स्थित केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार के कार्यालय में गांधी व शाी जयंती पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान में बोल रहे थे। विधान परिषद के सदस्य ए. देवेगौड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भाजपा के तीन विधायकों की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जयनगर के विजया कॉलेज के पास फुटपाथ की सफाई की। कार्यक्रम में चिकपेट के विधायक उदय गरुड़ाचार, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुब्बण्णा, पार्षद प्रतिभा धनराज, रानी राव, बी.एन. रमेश, नंदिनी विजय वि_ल, श्यामला कुमार सहित अन्य ने भाग लिया।
Published on:
03 Oct 2018 04:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
