इसी दौरान इन नेताओं ने नगर निगम के सफाईकर्मियों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में अभिनेत्री तारा अनुराधा, अभिनेता शिवराम,भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव बी.वाई. विजयेंद्र सहित क्षेत्र के पार्षदों ने भी भाग लिया। इससे पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी महात्मा गांधी व लालबहादुर शाी की जयंती मनाई गई और पार्टी के प्रदेश महासचिव एन. रविकुमार ने नि दोनों ही नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। केन्द्रीय मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने गांधी जयंती के अवसर पर शहर के भूूपसन्द्रा, कमला नगर मार्केट, महालक्ष्मी ले-आउट, मल्लेश्वरम स्थित वेणुगोपाल स्वामी देवस्थान तथा दासरहल्ली तालाब के आसपास के इलाकों में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छ भारत अभियान में भाग लिया।