
मैसूरु. ह्यूमन टच के तत्वावधान में मैसूरु पिंजरापोल सोसायटी परिसर में मकर संक्रांति पर्व के निमित्त गो स्वामी वात्सल्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम गाय की पूजा अर्चना की गई। मुख्य अतिथि गोसेवक महेंद्र मुणोत ने कहा कि जहां गाय की सेवा होती है,वहां देवी देवताओं का निवास होता है। मुणोत ने गो सेवा में तत्पर मैसूरु पिंजरापोल कमेटी तथा गो सेवकों की सराहना की। दानदाताओं ने गायों के चारे-पानी की व्यवस्था के लिए मुक्त हस्त से आर्थिक सहयोग दिया। महिला मंडल के सदस्यों ने स्नात्र पूजा पढ़ी। विभिन्न संघ समाज के पदाधिकारियों का ह्यूमन टच की ओर से सम्मान किया गया। मैसूरु पिंजरापोल सोसायटी के सचिव विनोद खाबिया का सम्मान किया। पर्यावरण जागृति वेदिके बन्नूर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित का सम्मान किया गया।
इस मौके पर ह्यूमन टच के सदस्य विक्रम हरण, नेपाल सिंघी, पंचम वैदमुथा, विक्रम संघवी, गौतम वाणीगोता, विक्रम सालेचा, नितेश मेहता, प्रवीण हरण, जयकुमार सालेचा आदि सदस्यों सहित मैसूरु जीतो चैप्टर के चेयरमैन कांतिलाल चौहान, मुख्य सचिव गौतम सालेचा,राजेंद्र जैन युवक मंडल के उपाध्यक्ष भरत गांधीमुथा, राजेंद्र सूरी परिषद के शैलेश धोकड़,राजपुरोहित समाज के अध्यक्ष हापू सिंह राजपुरोहित, राजाराम आंजणा पटेल संघ के अध्यक्ष हीरालाल पौण,कर्नाटक कुमावत समाज के अध्यक्ष बगदाराम मांवर, प्रजापत समाज के बगदाराम हरमू सहित जैन समाज की विभिन्न संघ संस्थाओं व महिला मंडल की पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। संचालन विक्रम हरण ने किया।
Published on:
17 Jan 2024 10:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
