9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक में पैसे निकालने गई महिला तो पता चली बेटी, दामाद की करतूत

पति का दो साल पहले निधन हो गया था। वह बड़ी पुत्री और दामाद के साथ रहती थी, जबकि छोटी पुत्री पति के साथ रहती है।

less than 1 minute read
Google source verification
बैंक में पैसे निकालने गई महिला तो पता चली बेटी, दामाद की करतूत

Symbolic

बेंगलूरु. सीके अच्चूकट्टू पुलिस ने एक विधवा की शिकायत पर उसके दामाद, पुत्री और अन्य के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इस उद्देश्य से पुलिस ने बुधवार को विश्वेश्वरय्यापुरम स्थित एक राष्ट्रीय बैंक से आवश्यक जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार इट्टुमडू निवासी सुलोचना (59) के पति का दो साल पहले निधन हो गया था। सुलोचना की बड़ी पुत्री मेघा और दामाद सागर भी साथ रहते हैं, जबकि छोटी पुत्री पति के साथ बनशंकरी में रहती है।

सुलोचना के पति के नाम एक राष्ट्रीय बैंक में 20 लाख रुपए जमा हैं, सुलोचना के नाम पर भी एक बैक में 11.27 लाख रुपए जमा हैं। दामाद सागर उसको रुपए देने और भूखंड अपने नाम करवाने के लिए प्रताडि़त करने लगा।

सागर ने पत्नी मेघा, मित्र श्रीनिवास और नारायण के साथ साजिश के तहत सुलोचना और उसके पति के नाम की पास बुक चुरा ली।

जाली हस्ताक्षर कर रुपए निकाले
इसके बाद सुलोचना के पति का बैंक में दर्ज मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया, साथ ही चेक पर जाली हस्ताक्षर कर रुपए निकाल लिए। सुलोचना के नाम पर नेट बैंकिंग शुरू की ओर उसके खाते से भी रुपए निकाल लिए।

दूसरी ओर अर्कावती लेआउट स्थित भूखंड भी चार लाख रुपए में बेच कर नारायण को सेल डीड बनाकर दे दिया। सुलोचना को इस फर्जीवाड़े का पता तब चला जब वह बैंक में पैसे निकालने गई। पुलिस ने सुलोचना की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।