21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया दमखम

परी सुपर स्ट्राइकर्स ने जीती ट्रॉफी

2 min read
Google source verification
jito_northh.jpg

बेंगलूरु. राजराजेश्वरी नगर स्थित इंडोर क्रीडा स्थल स्पोर्टिगो में जीतो बेंगलूरु नॉर्थ की महिला विंग की ओर से महिलाओं के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस खेल आयोजन में 120 खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट, खो-खो, थ्रो बाल, स्कीपिंग आदि रोमांचक खेलों की स्पर्धा हुई। खिलाड़ियों को सीमा बाफना की ऊर्जा, मधु सेठिया की परी सुपर स्ट्राईकर्स, सुनीता बोरन्दिया की मानसी ज्वेल्स तथा बिंदु नाहर की वेज ओवन सुपर गेम्स टीमों में बांटा गया। सुगनचंद पवनकुमार चोपड़ा के मुख्य प्रयोजन में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में अध्यक्ष बिंदु रायसोनी ने स्वागत किया।

जीतो बेंगलूरू नॉर्थ के अध्यक्ष इंदरचंद बोहरा, महामंत्री सुधीर गादिया एवं महिला विंग संयोजक कमल पुनमिया ने एक वर्ष के दौरान महिला विंग के कार्यों की सराहना की।आयोजन में मुख्य अतिथि कॉर्शियल पायलट लिपिका पगारिया ने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय महिलाएं खेल के अलग-अलग प्रारूपों को अपना लक्ष्य बना रहीं हैं। विशेष अतिथि तेरापंथ महिला मंडल राजराजेश्वरीनगर अध्यक्ष सुमन पटावरी ने महिला विंग के रचनात्मक कार्यों की बधाई दी। हेल्थ और न्यूट्रीशियन की राष्ट्रीय संयोजिका निशा सामर व पुष्पा बोहरा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य प्रायोजक परिवार से जितेंद्र चोपड़ा, मधु डोशी व पिंकी जैन, जीतो गर्ल्स हॉस्टल सह-संयोजिका चित्रा मेहता, जीतो साउथ से साक्षी नाहर व रेखा जैन ने विचार व्यक्त किए।

जीतो, बेंगलूरू नॉर्थ के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ बोहरा ने बताया कि खेल प्रतियोगिता का खिताब परी सुपर स्ट्राइकर्स ने जीता जबकि मानसी ज्वेल्स टीम रनर अप रही। विजेताओं को ट्राफी व नकद पुरस्कार दिया गया तथा सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि का परिचय रुचिका पटावरी व मुख्य प्रायोजक का परिचय सह-संयोजिका साधना धोका तथा सभी टीम का परिचय संयोजिका सोमना सिसोदिया ने दिया। कोच के रूप में मितेश जैन एवं उनकी पूरी टीम ने सेवाएं दीं।

उपाध्यक्ष लक्ष्मी बाफ़ना व रेश्मा पुनमिया, सहमंत्री पिंकी मेहता, कोषाध्यक्ष मधु कटारिया कार्यसमिति सदस्य नीता गादिया, रक्षा छाजेड, सुमन रांका, सूर्यकला सियाल , सारिका मेहता, संतोष गिरिया, विनोदबाई खटेड़, संगीता नागोरी, तनुजा मेहता, मधु बरलोटा, संगीता आंचलिया, दमयंती कटारिया, संतोष सोलंकी, मोना आंचलिया का पूर्ण सहयोग रहा। संयोजिका सोमना सिसोदिया व सह-संयोजिका साधना धोका ने व्यवस्था संभाली एवं संयुक्त संचालन किया। महामंत्री सुमन वेदमुथा ने धन्यवाद दिया।