बैंगलोर

कृष्णगिरी में 5 अक्टूबर को 1008 कन्याओं का पूजन

धर्मसभा का आयोजन

less than 1 minute read
Sep 27, 2022
कृष्णगिरी में 5 अक्टूबर को 1008 कन्याओं का पूजन

कृष्णगिरी. पाश्र्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम में प्रतिदिन हजारों लीटर दूध से मां के अभिषेक हो रहा है। 10 दिवसीय आयोजन का प्रतिदिन समापन रात्रि में हजारों दीपों की आरती से होता है। पीठाधीश्वर डॉ. वसंतविजय की निश्रा में 5 अक्टूबर को 1008 कन्याओं का विशेष महापूजन होगा। डॉ वसंतविजय ने कहा कि सांसारिक व्यक्ति के लिए लक्ष्य प्राप्ति नवरात्रि का यह महापर्व प्रतिदिन भक्ति आराधना के साथ अनंत शक्ति, समृद्धि, ऐश्वर्य, यश कीर्ति, आरोग्य व सुरक्षा दिलाने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का स्वभाव सर्वोत्तम, संस्कारवान तथा लक्ष्य सदैव ऊंचा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवी मां पद्मावती भक्तों के दुख निवारण तो करती ही है, साथ ही साथ भविष्य में आने वाले दु:ख, संकटों को भी मिटा देती है। उन्होंने इस दौरान भगवती के आठ दर्शन भावों को विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य भेदन भी दुर्योधन की भांति नहीं, बल्कि अर्जुन की भांति होना चाहिए। यह श्रेष्ठ गुरु की निश्रा तथा देवी मां की कृपा से ही संभव है। इसके लिए मां की दृष्टि में रहना जरूरी है। देवी भागवत की आरती एवं हवन यज्ञ का लाभ लीलाबाई सेठिया परिवार बेंगलूरु ने लिया। कार्यक्रम में मुंबई, राजस्थान व दिल्ली के अनेक कलाकारों ने मनोरंजक भक्तिमय तथा संगीतमय प्रस्तुतियां दी। संचालन राजू सोनी व विनोद आचार्य ने किया।

Published on:
27 Sept 2022 08:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर