
बेंगलूरु. भाजपा नेता और विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा कि जनवरी 2024 के बाद राज्य में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव होगा और भाजपा राज्य में सरकार बना सकती है।
यतनाल ने रविवार को हुब्बल्ली में पत्रकारों से कहा, उन्हें लगता है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में विपक्ष का नेता शायद इसलिए नियुक्त नहीं किया है क्योंकि कोई भाजपा नेता मुख्यमंत्री बन सकता है। यह क्यों संभव नहीं है? उन्होंने असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों के भाजपा नेतृत्व के संपर्क में रहने की संभावना से इनकार किया।
यतनाल ने कहा कि कुछ कांग्रेस नेताओं और विधायकों द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ शिकायतें मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या को पद से हटाने की साजिश का हिस्सा हैं। वे (कांग्रेस नेता और विधायक) इसलिए नहीं बोल रहे क्योंकि उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है, बल्कि इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि उन्हें कांग्रेस के अंदर ही कुछ नेताओं का समर्थन प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद क्यों मुख्यमंत्री की आलोचना कर रहे हैं? उसका समर्थन कौन कर रहा है? मुझे लगता है कि प्रतीक्षारत मुख्यमंत्री उनका समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा ऐसा कोई अन्य कारण नहीं है जो इस तरह के व्यवहार की व्याख्या करता हो।
Published on:
18 Sept 2023 01:04 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
