16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अब कभी बाप नहीं बन पाओगे’, डॉक्टर की यह बात सुनकर शर्म से 27 साल के तपन ने बेंगलुरु में खत्म की जिंदगी

BengaluruSuicide: बेंगलुरु के कोरमंगला में काम करने वाले त्रिपुरा निवासी 27 वर्षीय तपन नाथ की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि कुछ महीने पहले हुए हमले में गंभीर चोटों और मानसिक तनाव के कारण वह अवसाद में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
BengaluruSuicide

बेंगलुरु के कोरमंगला में काम करने वाले त्रिपुरा निवासी 27 वर्षीय तपन नाथ ने आत्महत्या कर ली। फोटो सोर्स-@HateDetectors

BengaluruSuicide:महानगरों की चकाचौंध के पीछे कई बार ऐसे दर्दनाक सच छिपे होते हैं, जो झकझोर कर रख देते हैं। बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक 27 साल के युवक तपन नाथ ने सिर्फ इसलिए अपनी जिंदगी खत्म कर ली, क्योंकि कुछ महीने पहले उसके अपने ही दोस्तों ने एक पार्टी में उसके साथ ऐसी हरकत कर दी थी, जिसने उसकी पूरी दुनिया उजाड़ दी। मूल रूप से त्रिपुरा का रहने वाला तपन बेंगलुरु के एजिपुरा में किराए के मकान में रहता था और यहां के एक पब में काम करता था।

उसका न आना हैरान करने वाला था

सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बीती 12 जुलाई की रात जब वह साढ़े ग्यारह बजे तक अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, तो पब के साथियों को कुछ गड़बड़ लगी। तपन काम को लेकर पाबंद था, इसलिए उसका न आना हैरान करने वाला था। जब पब में ही काम करने वाला उसका रूममेट कमरे पर पहुंचा, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। तपन फंदे से लटका हुआ था।

दोस्तों ने किया जानलेवा हमला

जब पुलिस ने इस खुदकुशी की गुत्थी सुलझाने के लिए तफ्तीश शुरू की, तो जो सच सामने आया वह चौंकाने वाला था। दरअसल, यह कहानी 12 जुलाई की नहीं, बल्कि करीब तीन-चार महीने पहले शुरू हुई थी। एक पार्टी के दौरान शराब के नशे में तपन का उसके कुछ दोस्तों से झगड़ा हो गया था। बहस इतनी बढ़ी कि दोस्तों ने तपन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में तपन के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आईं।

शर्म के मारे तपन ने यह बात अपने परिवार या किसी और को नहीं बताई। उसने चुपचाप अकेले ही डॉक्टरों से अपना इलाज करवाया। लेकिन असली झटका तब लगा, जब डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे बताया कि इस अंदरूनी चोट की वजह से वह भविष्य में कभी पिता नहीं बन पाएगा।

मानसिक सदमे से हारकर मौत को गले लगाया

एक जवान लड़के के लिए यह सच किसी मौत से कम नहीं था। डॉक्टर की इस बात ने उसे अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया। वह हर दिन तिल-तिल मरने लगा और गहरे डिप्रेशन में चला गया। वह न तो किसी से अपना दर्द बांट पा रहा था और न ही इस सच के साथ जी पा रहा था। आखिर में, इसी मानसिक सदमे से हारकर उसने मौत को गले लगा लिया।

तपन के परिवार ने अब विवेकनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। परिजनों का साफ कहना है कि तपन की मौत के जिम्मेदार उसके वो दोस्त हैं, जिन्होंने उस पर हमला किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उन दोस्तों की तलाश शुरू कर दी है जिनकी वजह से एक हंसते-खेलते युवक को यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।