
जीतो ने शुरू किया वक्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम
बेंगलूरु. जीतो जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन बैंगलोर कार्यालय में जीतो के सदस्यों को जनमंच का प्रभावी वक्ता बनाने के उद्देश्य से प्रभावी वक्ताओं के संचालन में प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
जिसमें छिपी प्रतिभाओं को उजागर कर निडर वक्ता तथा प्रभावी ढंग से किसी भी कार्यक्रम की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण सिखाया जाएगा। 40 से अधिक प्रतिभागियों ने 7 दिन के पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है।
जीतो के सदस्य दिलीप जैन, विनोद मोदी और नेहा चौधरी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिभागी विशेष योग्यता के साथ प्रशिक्षित हों।
परियोजना के चेयरमैन दिनेश बाफना ने उद्घाटन समारोह की रूपरेखा साझा की। जीतो बैंगलोर के चेयरमैन श्रीपालजी खींवसरा ने अभिवादन करते हुए इसे आज की जरूरत बताया।
महामंत्री दिनेश बोहरा ने व्यावसायिक क्षेत्र में प्रभावी ढंग से डिजिटल प्रस्तुतीकरण के फायदे गिनाए।
सहमंत्री सज्जनराज मेहता ने बताया कि वाइस चेयरमैन ललित जैन, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, कार्यकारिणी सदस्यों महावीर मेहता, शंकरलाल लालवाणी, अशोक जैन, दिनेश सोलंकी ने पौधरोपण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
25 नवंबर को अंतिम समापन सत्र का आगाज होगा, जिसमें प्रशिक्षित सदस्यों को प्रतिभा प्रदर्शन का मौका दिया जाएगा।
Published on:
21 Nov 2018 06:35 pm

बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
