
banswara
बांसवाड़ा।भाजपा पार्षदों की खींचतान के कारण बोर्ड की बजट बैठक स्थगित होने के बाद 18 करोड़ रुपए का बजट अनुमोदन के लिए सरकार को भेज दिया गया। अब सरकार इसे 31 मार्च तक पारित कर देगी। 31 मार्च तक नगर परिषद को बैठक कर बजट पारित करना था। लेकिन पार्षदों की आपसी लड़ाई में 19 मार्च को प्रस्तावित बैठक ऐनवक्त पर स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद भी सुलह नहीं हुई और बैठक नहीं हो सकी। इन हालात में परिषद के पास बजट अनुमोदन के लिए राज्य सरकार के पास भेजने के अलावा कोई चारा नहीं बचा।
नौटंकी में डूबी थी बैठक
नगर परिषद की ओर से एजेण्डा तय कर 19 मार्च को बैठक आयोजित की गई थी। लेकिन यह बैठक भाजपा पार्षदों की आपसी लड़ाई की भेंट चढ़ गई थी।
विधानसभा सत्र समाप्ति के बाद होगी
विधानसभा का बजट सत्र चलने के दौरान नगर परिषद की बोर्ड बैठक नहीं हो सकेगी। ऐसे में पार्षदों को इस सत्र के समाप्त होने तक इंतजार करना पड़ेगा। अब जो बैठक होगी, उसमें बोर्ड की ओर से तय एजेण्डे पर ही चर्चा हो सकेगी।
चर्चा नहीं हो सकी
बजट प्रस्ताव का सरकार अनुमोदन कर देगी, लेकिन पार्षदों ने इस पर चर्चा का मौका खो दिया। अब विकास के कई मुद्दों के अछूते रहने की आशंका है। शहर में पार्किंग जोन, पार्कों की दशा सुधारने, नई सड़कों के निर्माण की भी दरकार है। बजट बैठक में ऐसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती थी।
इनका कहना
31 मार्च से पहले बजट प्रस्ताव का अनुमोदन करवाना था। इसलिए प्रस्तावों को राज्य सरकार को भेज दिया है। नसीम शेख, आयुक्त नगर परिषद
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
