
गुजरात के वड़ोदरा में हाइवे पर हादसा, चालक सहित छह लोगों की मौत
बांसवाड़ा/सज्जनगढ़.
सागवाड़ा से सूरत वाया बांसवाड़ा रूट की एक निजी बस मंगलवार तडक़े गुजरात के वड़ोदरा के समीप हाइवे के कपूराई पुल पर अनाज से भरे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार जने बांसवाड़ा के हैं। दो की पहचान नहीं हुई है। हादसे में 13 अन्य यात्री घायल हो गए। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को वड़ोदरा के चिकित्सालय में भर्ती कराया है। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इधर, जानकारी के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों और समाजजनों ने पीडि़त परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।
गुजरात पुलिस के वड़ोदरा शहर आयुक्त संदीप वकारिया ने बताया कि हादसा बड़ोदरा शहर से पांच किलोमीटर दूर कपूराई चौराहे के ऊपर हाईवे के पुल पर हुआ। बस चालक ने तेज रफ्तार में गुजर रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की, किंतु आगे अनाज से लदा ट्रेलर खड़ा था। उसे देखकर चालक ने ब्रेक तो लगाया, किंतु बस असंतुलित हो गई और पूरी गति से ट्रेलर से जा टकराई।
इनकी हुई मौत
हादसे में संदीप (25) पुत्र कचरूलाल कलाल निवासी सज्जनगढ़, बस चालक किशनलाल लबाना (45) निवासी टांडा मंगला, वजवाना निवासी शांतिबाई (42) पत्नी हुका नाई, गर्भवती सुनीता नाई की मौत हो गई। हादसे में दो वर्षीय एक बालक और एक महिला की भी मौत हुई है, जिनकी शिनाख्त देर शाम तक नहीं हो पाई है। शवों की शिनाख्त पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे।
Published on:
18 Oct 2022 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
