13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा में सास की गोली मार कर हत्या के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

सास की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
accused of shooting his mother-in-law dead in Banswara opened fire on police

घायल आरोपी को अस्पताल लाई पुलिस

बांसवाड़ा। सास की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को तलाश रही पुलिस को शुक्रवार देर शाम रतलाम मार्ग पर बिजली घर के पास छिपे होने की सूचना मिली थी। यहां हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

60 वर्षीय सास की गोली मारकर हत्या

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी को जवाबी फायरिंग में गोली लगी है। राजतालाब थाना क्षेत्र के अगरपुरा में 21 दिसंबर को 60 वर्षीय नंदा अपने घर के बाहर चौखट पर बैठी थी। शाम करीब 8:20 बजे दामाद अजय भोई बाइक पर एक साथी के साथ आया। बाइक से उतरकर आरोपी अजय ने नंदा भोई के पेट से तमंचा सटा कर 2 गोली मार दी।

इसके बाद बाइक लेकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। 100 मीटर दूर जाने के बाद बाइक छोड़ कर पैदल भाग निकले थे। तभी से पुलिस को आरोपी की तलाश में थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी अजय के जंगल में छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस पकड़ने गई। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें : बांसवाड़ा में मूसल से पीट-पीट कर हत्या कर शव घर के अंदर लटकाया, मृतका के 3 माह पहले ऑपरेशन से बेटा हुआ