20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार के साथ विफल रही वार्ता, दूसरे दिन भी प्रदेशभर में हड़ताल पर रहे एम्बुलेंस कार्मिक, विभाग ने की वैकल्पिक व्यवस्था

Ambulance personnel on strike in banswara : प्रदेश सहित बांसवाड़ा में एम्बुलेंस कार्मिक रहे हड़ताल पर, विभाग के अधीन कार्यरत चालकों को ड्यूटी पर लगाया

less than 1 minute read
Google source verification
सरकार के साथ विफल रही वार्ता, दूसरे दिन भी प्रदेशभर में हड़ताल पर रहे एम्बुलेंस कार्मिक, विभाग ने की वैकल्पिक व्यवस्था

सरकार के साथ विफल रही वार्ता, दूसरे दिन भी प्रदेशभर में हड़ताल पर रहे एम्बुलेंस कार्मिक, विभाग ने की वैकल्पिक व्यवस्था

बांसवाड़ा. राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के बेनर तले प्रदेश सहित बांसवाड़ा में भी एम्बुलेंस कार्मिक गुरुवार को हड़ताल पर उतर गए। इसके चलते सुबह 6 बजे से देररात तक जिले की सभी गाडिय़ां ठप रहीं। एम्बुलेंस सेवा बहाल न होने के कारण मरीजों को खासी समस्याओं का समाना करना पड़ा। कार्मिकों की हड़ताल के दिन स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती गई। दूसरे दिन शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रही जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। ऐसे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बांसवाड़ा की ओर से एक आदेश जारी कर विभाग के अधीन कार्यरत चालकों की ड्यूटी एम्बुलेंस चालक के रूप में लगाई है। अब 104 और 108 एम्बुलेंस के संचालन के लिए खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रमुखों को भी जिम्मेदारी सौंपी है। जिससे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। इधर, यूनियन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सोनी ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों और सरकार के मध्य गुरुवार को दो बार वार्ता हुई लेकिन दोनों बार ही विफल रही। इसलिए शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रही। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश के बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी। इधर शहर में एम्बुलेंस के हड़ताली कार्मिक गुरुवार दोपहर उपाध्याय पार्क पर एकत्रित हुए और कार्मिकों के बीच चर्चा हुई। इस दौरा पूरे जिले से कार्मिक उपस्थित रहे।


बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग