
बांसवाड़ा ACB की बड़ी कार्रवाई, नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा
बांसवाड़ा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाड़ा चौकी की ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बांसवाड़ा नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार एसीबी ने नगर परिषद के जमादार जाहिद खान को रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया। बताया गया कि परिवादी खौजेमा ने एसीबी में शिकायत की थी कि अपनी पत्नी की बहन के मकान निर्माण की स्वीकृति देने की एवज में जमादार ने 10 हजार रुपए की मांग की थी।
एसीबी ने मंगलवार को परिवादी की शिकायत पर नगर परिषद के जमादार को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा। फिलहाल मौके पर विभाग की कार्रवाई जारी है। इस दौरान एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधोसिंह सोढा, राजकुमार राणावत, गणेश लबाना, रतन सिंह, जितेंद्रसिंह झाला मौजूद रहे।
Published on:
30 Jul 2019, 2:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.