2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
Video : बांसवाड़ा एसीबी ने 5 हजार की रिश्वत लेते हुए सहयोगी को रंगे हाथों पकड़ा, रिश्वत मांगने वाला पटवारी मौके से फरार
Play video

Video : बांसवाड़ा एसीबी ने 5 हजार की रिश्वत लेते हुए सहयोगी को रंगे हाथों पकड़ा, रिश्वत मांगने वाला पटवारी मौके से फरार

मौका पर्चा नहीं बनाने की एवज में मांगी थी रिश्वत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 21 Jun 2019, 4:44 PM IST

बांसवाड़ा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) की बांसवाड़ा चौकी ने शुक्रवार को पांच हजार की रिश्वत लेने के आरोप में पटवार मण्डल (Patwar Mandal) दानपुर के चेनमैन (सहयोगी) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी चेनमैन राकेश ने रिश्वत राशि दानपुर एवं हरनाथपुरा पटवार मण्डल के पटवारी नारायण भोई को देने के लिए ली थी। जानकारी के अनुसार परिवादी अपने गांव में मकान बनवा रहा है।

डूंगरपुर- बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना का ‘भाग्य’ फिर केंद्र सरकार के पाले में, मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की बैठक में उठाया मुद्दा

पटवारी नारायण भोई की ओर से निर्माणाधीन काम आबादी में नहीं होना बताकर रुकवाया गया और मौका पर्चा नहीं बनाने की एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बाद में मामला 5 हजार रुपए में तय हुआ। शुक्रवार को चेनमैन राकेश को पटवारी नारायण के लिए रिश्वत राशि लेने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गया। खबर मिलते ही पटवारी मौके से फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान बांसवाड़ा (Banswara News) एसीबी के हेरम्ब जोशी पुलिस उपअधीक्षक, राजकुमार राणावत, गणेश लबाना, रतनसिंह, गणेश प्रसाद और जितेंदसिंह झाला मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़