22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : बच्चों ने धरा सांता क्लॉज का रूप, दिया शांति और भाईचारे का संदेश

स्कूलों में मनाया क्रिसमस, प्रभु यीशू को किया याद

2 min read
Google source verification
banswara latest hindi news

बांसवाड़ा. भारती विद्या भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय में यीशू का जन्मोत्सव उल्लास से मनाया गया। छात्र/छात्राओं द्वारा सांता क्लॉज का रूप धरा। छोटे बच्चों को उपहार दिए गए। छोटे बच्चों की फैंसी ड्रेस स्पद्र्धा भी हुई। निदेशिका सरोज नगावत ने छात्रों को प्रेम, दया, शांति एवं भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि यीशू की शिक्षाएं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सर्वाधिक प्रासंगिक हैं। संचालन श्रीमती भारती मिश्रा ने किया।

अंकुर सीनियर सैकण्डरी स्कूल में भी क्रिसमस पर्व मनाया गया। बच्चों ने सांता क्लॉक का रूप धरकर कैरोल्स गाते हुए केक काटा। प्रवक्ता प्रवीण सिन्हा ने बताया कि बच्चों ने ईसा मसीह के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था प्रभारी एनोश वाटसन ने भी विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार टायनी टॉट्स उमावि में क्रिसमस डे आरके अय्यर के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। उन्होंने ईसा मसीह को मानवता का महान उपासक निरूपित किया। अध्यक्षता करते हुए रत्ना अय्यर ने सूली पर चढ़ाते समय ईसा मसीह के संदेश के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में राजकुमार, कविता, नीलम उपाध्याय, विजयप्रसाद व्यास, अभिषेक, आम्रपाली, पंकज दीक्षित आदि के निर्देशन में पोस्टर, मॉडल, क्रिसमस ट्री व कार्ड बनाए।

किड्जी प्री स्कूल में क्रिसमस पर्व मनाया। नन्हे-मुन्हे बच्चे सांता के ड्रेस में आए और केक काटा। संस्था निदेशक डा. राजेश वसानिया ने विचार व्यक्त किए। पूर्वा चौबीसा ने सांता बन कर बच्चों को गिफ्ट बांटे। बच्चों को चर्च ले जाया गया। विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान निक्की वसनिया, दर्शना जोशी, हिमानी परमार, निशा खेड़ा उपस्थित थी।

ज्ञायक पब्लिक स्कूल में यीशू का जन्मोत्सव मनाया एवं फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। अध्यक्षता निदेशक वीरेन्द्र शाह ने की। मुख्य अतिथि सीमा शाह और विशिष्ट अतिथि सचिव मुकेश शाह रहे। प्राचार्य श्वेता जैन ने विचार व्यक्त किए। देलही पब्लिक स्कूल में वे ऑफ लाइफ योगा साधना केन्द्र की ओर से तुलसी पूजन एवं क्रिसमस पर्व का आयोजन किया गया। सचिव राकेशसिंह तोमर ने तुलसी पूजन कराया एवं गीता पाठ और तुलसी पूजन का महत्व बताया। इम्मानुएल मिशन विद्यालय जानामेड़ी में क्रिसमस पर्व जयन्त कुरियन के सान्निध्य में शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम में अब्राहम कुरियन, वर्गिस जॉन, रसानन्द नायक, गजेन्द्र पाटीदार, अजय जोशी आदि उपस्थित थे।