25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : बांसवाड़ा : धरती के भगवान उतरे हड़ताल पर, मरीजों की जिंदगी भगवान भरोसे

एमजी से 27 चिकित्सक उतरे हड़ताल पर, पीएमओ नहीं लौटे छुट्टी से, जिले में भी 100 चिकित्सक हड़ताल पर, गड़बड़ाई चिकित्सका व्यवस्था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 23 Dec 2017, 10:12 PM IST

banswara latest hindi news

बांसवाड़ा. महात्मा गांधी अस्पताल में सेवारत चिकित्कसों की हड़ताल के साथ ही शनिवार को व्यवस्थाएं गड़बड़ाने लगी हैं। एक दिन में 10 से अधिक चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण हालात बिगड़ गए। अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त रखने शनिवार सुबह कार्यवाहक पीएमओ, डिप्टी कंट्रोलर और हेल्थ मैनेेजर जद्दोजहद करते नजर आए। लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे पीएमओ डा. दीपक नेमा ने शनिवार को भी ड्यूटी नहीं ज्वॉइन की, जबकि वे 21 दिसम्बर तक अवकाश पर थे। उनके अवकाश से वापस न लौटने से हड़ताल पर जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अस्पताल प्रबंधन की मानें तो पीएमओ ने आगे 10 दिन का अवकाश के लिए अर्जी दी है।

एक हुई ओपीडी, आई स्पेश्लिस्ट ने संभाला मोर्चा

अस्पताल में सामान्य दिनों चार से पांच ओपीडी संचालित होती हैं। शनिवार को हड़ताल और चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण सिर्फ एक ओपीडी संचालित हुई। इस कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ा। व्यवस्थाओं के कारण सुबह 9 बजे शुरू होने वाली तकरीबन डेढ घंटे देरी से 10.15 के बाद शुरू हो सकी। वहीं मरीजों को उपचार नेत्र विशेषज्ञ ने किया। चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने के कारण बिगड़ी व्यवस्थाओं को कायम रखने के लिए आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सकों को लगाया गया है। इनकी ड्यूटी इमरजेंसी में और अन्य समय पर भी लगाई जाएगी।

जिले में हालात जस के तस

जिले के सरकारी अस्पतालों व्यवस्थाएं नहीं सुधरी हैं। हालांकि आयुष चिकित्सकों को लगाया है, लेकिन करीब 100 चिकित्सकों के हड़ताल पर उतर जाने के कारण मरीजों को समस्या हो रही है। विभाग ने तीस से अधिक चिकित्सकों को विभिन्न सरकारी अस्पतालों में नियुक्त किया है, लेकिन समस्या बनी हुई है।

फैक्ट फाइल

महात्मा गांधी अस्पताल
चिकित्सक - 49
हड़ताल पर - 27
लंबे अवकाश पर - 04
ऑन ड्यूटी - 18

छह चिकित्सालयों को सेवाएं देने के निर्देश

एक दिन में 27 चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण मरीजों को सेवाएं देने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कलक्टर ने आदेश जारी किए। कलक्टर ने मेवाड़, वागड़, आनंद, लढ्ढा, वर्धमान और नायक अस्पताल के प्रबंधक को लिखे पत्र में स्पष्ट किया कि भामाशाह योजना के तहत लाभांवित होने वाले गंभीर रोगियों को चिकित्सालय में पर्ची लेकर आने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। एमजी अस्पताल में ओपीडी के लिए आवश्यकतानुसार चिकित्सक उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

तीन चिकित्सकों की सेवाएं अधिग्रहित

कलक्टर ने आदेश में तीन चिकित्सकों की सेवाएं अधिग्रहित की हैं। आदेशानुसार चिकित्सक एमएल जैन, डॉ. आरपी जैन और डा. पीएल भारद्वाज को 4 हजार रुपए दैनिक मानदेय पर अग्रिम आदेश तक सेवाएं देने के लिए निर्देशित किया है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग