
बांसवाड़ा. Mandi News : क्रिकेट विश्व कप का रंग लोगों के सिर पर चढ़ बोल रहा है। वहीं, मानों सब्जियों के भाव भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से चूकना नहीं चाह रहे हैं। यही कारण है कि हर घर की रसोई में बेहद खास मानी जाने वाली अदरक, लहुसन और धनिया के भाव आसमान छू रहे हैं। फुटकर बाजार में लहसुन का भाव जहां दोहरा शतक मार रहा है, वहीं अदरक भी 150 रुपए भाव से बाजार में मिल रहा है। ऐसे में धनिया ने भी भाव में शतक बना लिया है। हरी मिर्च भी अर्द्धशतक पार कर 60 रुपए पर नाबाद है। चढ़ते भावों को देख भिंडी के दाम भी दो गुने हो चुके हैं। जो अब 20 के बजाय 40 रुपए प्रति किलो के भाव से मिल रही है। यही हाल लौकी के भी हैं।
सब्जी के फुटकर व्यापारी बताते हैं कि सर्दी की दस्तक से ही सब्जियों की वैरायटी बढ़ जाती है और दाम भी नियंत्रित रहते हैं। लेकिन अभी कुछ सब्जियों के भाव काफी चढ़े हैं। साथ ही बताते हैं कि अभी हाल फिलहाल कम उम्मीद ही जताई जा रही है कि भाव नियंत्रित हों। बीते दिनों की तुलना करें तो भिंडी, लौकी, तरोई सरीखी सब्जियों के भाव में तेजी आई है।
सब्जी भाव रुपए प्रति किलो
लहसुन : 180-200
अदरक : 140-150
धनिया : 80-100
सेम फली 70-80
ग्वार फली 80
चवला 80
अरबी 80
तरोई 80
नींबू 80
परवल 60-80
फूल गोभी 50-60
हरी मिर्च 60
मूली 30-40
प्याज 30
टिंडूरी 20-30
आलू 20
यह भी पढ़ें : Kota Mandi : सोयाबीन, सरसों व उड़द में तेजी रही
टमाटर अब ठंडा
कुछ हफ्तों पहले 200 रुपए तक के भाव से बिकने वाले टमाटर के भाव अभी दमतोड़ चुके हैं। स्थानीय मार्केट में अभी टमाटर सिर्फ 10 से 20 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
बाहर से आने वाली सब्जियों के भाव तल्ख
थोक व्यापारी यूसुफ भाई बताते हैं कि अभी सब्जी की आवक में कोई दिक्कत नहीं है। चूंकिअभी लोकल सब्जियों की आवक न के बराबर है, इसलिए सब्जियां बाहर से मंगवानी पड़ रही हैं। दीपावली के बाद स्थानीय सब्जियां आने से दाम नीचे जाएंगे। लहसुन, अदरक और धनिया बाहर से आता है इसलिए इसके दाम अधिक हैं।
Published on:
18 Oct 2023 10:52 am

बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
