2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा. बुनकर समाज की खेलकूद और सम्मान समारोह

बांसवाड़ा. बुनकर समाज की ओर से माकोद में एक दिवसीय वालीबॉल और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीएम नरेश बुनकर, समाज के प्रदेशाध्यक्ष कोदरलाल बुनकर का सम्मान किया। वहीं ग्राम पंचायत माकोद में बुनकर समाज ओर से एक दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Yogesh Kumar Sharma

•

Updated: 4 Feb 2020, 1:21 AM IST

बांसवाड़ा. बुनकर समाज की खेलकूद और सम्मान समारोह

बांसवाड़ा. बुनकर समाज की खेलकूद और सम्मान समारोह

बांसवाड़ा. बुनकर समाज की खेलकूद और सम्मान समारोह
बांसवाड़ा. बुनकर समाज की ओर से माकोद में एक दिवसीय वालीबॉल और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीएम नरेश बुनकर, समाज के प्रदेशाध्यक्ष कोदरलाल बुनकर का सम्मान किया। वहीं ग्राम पंचायत माकोद में बुनकर समाज ओर से एक दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय बलाई समाज संगठन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कोदर लाल बुनकर की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि नरेश जी बुनकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर बांसवाड़ा थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच कला देवी एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश मईडा, मणिलाल बुनकर थे। स्वागत बुनकर समाज के रूपजी भाई बुनकर,मगनलाल बुनकर, तेजकरण बुनकर, लालचंद बुनकर, लीलाराम बुनकर, वेलजीभाई बुनकर, कांतिलाल बुनकर, गेबीलाल आदि ने किया।
समारोह में एडीएम बुनकर ने कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा ओर खेलों से ही संभव है। कोदर लाल बुनकर ने कहा कि टीएसपी क्षेत्र में बुनकर समाज सहित अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रावास सुविधा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कोचिंग सुविधाएं नहीं होने से क्षेत्र के गरीब विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं से नहीं जुड़ पाते हैं साथ ही टीएसपी क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को रीट में 36प्रतिशत सहित राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता हैं। इस अवसर पर वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम देवरिया के कप्तान वीरेंद्र बुनकर एवं उपविजेता टीम के कप्तान जयंतीलाल बुनकर सहित समस्त खिलाडियों का सम्मान किया गया। संचालन संचालन तेजकरण बुनकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन मणिलाल बुनकर ने किया

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़