2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा.अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

बांसवाड़ा. उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग के समर्थन में संघर्ष समिति के साथ शुक्रवार को जिले के अभिभाषकों ने यहां कलेक्ट्री-कोर्ट परिसर में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Yogesh Kumar Sharma

•

Updated: 7 Feb 2020, 7:26 PM IST

बांसवाड़ा.अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

बांसवाड़ा.अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

बांसवाड़ा. उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग के समर्थन में संघर्ष समिति के साथ शुक्रवार को जिले के अभिभाषकों ने यहां कलेक्ट्री-कोर्ट परिसर में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।
जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष नंदलाल पुरोहित ने बताया कि संभाग मुख्यालय उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर हर महीने सात तारीख को जिले के अभिभाषक सामूहिक रूप से न्यायिक प्रक्रियाओं में भाग नहीं लेकर संघर्षरत हैं। इसी कड़ी में करीब दो सौ अभिभाषकों ने कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर रैली निकाली, जो बाद में सभा में बदल गई। सभा में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की ज़रूरत को वक्ताओं ने पूरजोर ढंग से उठाया। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष और अभिभाषक गोविंदसिंह राव, वरिष्ठ अधिवक्ता शाहबाज खान पठान, कृष्णकांत उपाध्याय, यशपाल गुप्ता, मनोजसिंह चौहान, मनोहर पटेल, रमेश रावल, प्रीतमसिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष अजीतसिंह और परतूसिंह निनामा ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में सचिव हेमेंद्रनाथ पुरोहित, उपाध्यक्ष गौरव चौबीसा, गौरव उपाध्याय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने सहभागिता रही।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़