
Banswara. धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती
Banswara. परतापुर. श्री गुजराती मेवाड़ा विश्वकर्मा सुत्रधार समाज चौखला घाटीउतार की ओर से शुक्रवार को विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज अध्यक्ष गौरीशंकर सुत्रधार सरेड़ीबड़ी ने बताया कि इस मौके पर भगोरेश्वर (परतापुर) स्थित विश्वकर्मा मंदिर में नटवरलाल आंजना ने पूजन किया। तोलाचंद गोपीनाथ का गड़ा परिवार सहित समाजजनों ने आरती उतारी। ध्वज कमलाशंकर बोरी ने चढ़ाया एवं भगवान को नारायणलाल आसन की ओर से भोग धराया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से एक मार्च को ढूढोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया गया। कार्यक्रम में दिनेश सेमलिया, भगवानलाल बोदिया, सुरेश चौपासाग, कांतिलाल गो.का गड़ा, नाथूलाल मादलदा, दिनेश सागवाडिय़ा आदि मौजूद रहे।
समाजजनों ने आरती के साथ की पूजा की
गंागड़तलाई. क्षेत्र में शुक्रवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। पंचाल समाज की ओर से भगवान की पूजा-अर्चना की। रोहनवाड़ी के शिव मंदिर पर कार्यक्रम हुए। जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया।
बड़ोदिया. विश्वकर्मा मन्दिर पर महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर भगवान की प्रतिमा की आकर्षक साज सज्जा की गई थी। इस दौरान कस्बे सहित निकटवर्ती गावों के समाजजनो ने उपस्थित होकर भगवान विश्वकर्मा की आराधना की। इस अवसर पर लीलाराम शर्मा, हीरालाल सुथार, सुरेश सुथार, प्रवीण सुथार, किशोर सुथार सहित अनेक समाज जन उपस्थित रहे। समाजजनों ने पूरे तन्मय होकर पूजा की।
Updated on:
8 Feb 2020, 4:03 PM IST
Published on:
8 Feb 2020, 4:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.