2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Banswara. रोचक खेलों से सरोबार हुआ किशोरी मेला

Banswara. परतापुर/सज्जनगढ़ . कोई बच्चा निशाना लगा रहा था तो कोई रोचक खेलों की दुनिया में आंख लगाकर यह जानने का प्रयास करने में जुटा हुआ था कि आखिर हो क्या रहा है। सिखने की चाह में कुछ बच्चों ने निशाना लगाया तो कुछ ने खूंटे मेें रिंग डालने की कोशिश की, वहीं बच्चों की अठखेलियों में कुछ ने कहा, जरा संभल कर रिंग डालना, बाहर न निकल जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Yogesh Kumar Sharma

•

Updated: 8 Feb 2020, 4:15 PM IST

Banswara. रोचक खेलों से सरोबार हुआ किशोरी मेला

Banswara. रोचक खेलों से सरोबार हुआ किशोरी मेला

Banswara. परतापुर/सज्जनगढ़ . कोई बच्चा निशाना लगा रहा था तो कोई रोचक खेलों की दुनिया में आंख लगाकर यह जानने का प्रयास करने में जुटा हुआ था कि आखिर हो क्या रहा है। सिखने की चाह में कुछ बच्चों ने निशाना लगाया तो कुछ ने खूंटे मेें रिंग डालने की कोशिश की, वहीं बच्चों की अठखेलियों में कुछ ने कहा, जरा संभल कर रिंग डालना, बाहर न निकल जाए।
ये दृश्य गढ़ी के आमजा और सज्जनगढ़ के कढ़ाईमाल में आयोजित किशोरी मेले में नजर आया। रोचक खेलों के अलावा किशोरी मेले में टोकरी में बॉल डालना, हाय हप्प गप्पा गप्प, रंग दू दुनिया सारी आदि प्रतिस्पर्धाएं भी हुई। दूसरी ओर आमजा और कढ़ाईमाल में आयोजित नवाचारी गतिविधियों में भाषा में ***** पहचानों, मुझे पूरा करो, मेल मिलाओ नंबर पाओ, जाने अपने वचनों को, गणित में मेरी इकाई बताओ, टुकड़ों का गणित, ज्यामितीय आकृतियां, पैसे कैसे संभालू। सामाजिक विज्ञान में सात दिनों का सप्ताह, मुझे कैसे मनाओंगे, अपने देश को जाने, फोन घुमाओ सहायता पाओ, विज्ञान में जन्मा कौन कैसे, भाजन का रास्ता, सुंघों और गंध पहचानों और रूधिर का सफाई कर्मी के बारे में स्टॉल लगाए गए थे।
बच्चों में जिज्ञासा, सिखाने वाले की जरूरत
आमजा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कचरूलाल पाटीदार ने कहा कि बच्चों में सिखने की जिज्ञासा और ललक होती है, बस उन्हें सिखाने की जरूरत होती है। नवाचार गतिविधियों के माध्यम से इस प्रवृत्ति को बढ़ाने का आह्वान किया। प्रारंभ में वार्डन वाटिका पंड्या ने मेला प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए किशोरी मेले के महत्व की जानकारी दी और बताया कि हॉस्टल सहित अन्य विद्यालयों 512 बच्चों ने इस मेले ल लगाई 30 स्टॉल का भ्रमण कर रोचक जानकारियों के साथ ही नई गतिविधियों से रूबरू हुए है। इस अवसर पर सरपंच गीता देवी खराड़ी, सुखलाल डामोर, एमटी विपिन भट्ट, भरत बुनकर, चंद्रपालसिंह, उपसरपंच पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम हरिजन, रामाभाई, नानूभाई, दिलीप खराड़ी और लाकेश खराड़ी के आतिथ्य में मेले का उद्घाटन किया। वहीं व्यवस्था में हेमलता जोशी, सचिव पार्वती चरपोटा, रीता गर्ग, वनिता द्विवेदी, प्रेमलता सुथार,शाहरूख मोहम्मद खान, प्रमोद भट्ट, धर्मेश कुमार थे। आभार पार्वती चरपोटा ने व्यक्त किया।
अपने कॅरियर को संवार सपने साकार करें
केजीबीवी कढ़ाईमाल में आयोजित किशोरी मेले में विधायक रमीला खडिया ने बालिकाओं से कहा कि वह अपना कॅरियर संवार कर सपने साकार करें। ताकि जीवन की ऊंचाइयों को छू सके। मेले का उद्घाटन विधायक, प्रधान मोती भुरिया, कुण्डा सरपंच ताजुडी देवी, मछारासाथ सरपंच टीटा भाई, सीबीईईओ लक्ष्मण कुमार डामोर, प्रभारी भुपेन्द्र पण्डय़ा, रूपजी बारिया के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया। इस मौके पर बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर विजय खडिया, नाथुसिंह गरासिया, राजेश निनामा, हकरा भाई, दूदा भाई विरसिंग, प्रधानाध्यापक लीलादेवी, शशि कारीगर, प्रभुल्लबाला, वन्दना त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन भरतकुमार पंचाल ने और आभार वार्डन नारदा ने जताया। संचालन भरत कुमार पंचाल ने व आभार वार्डन नारदा माना।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़