2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा.पर्यटन स्थलों का होगा ‘लघु दर्शन’

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए नगर परिषद की ओर से गौरीशंकर उपाध्याय पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य उत्तराद्र्ध में है तो इसके ठीक बाहर जिले के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए चित्र शृंखला स्थापित की जा रही है। वहीं आकर्षक कृत्रिम झरना भी यहां निर्माणाधीन है। नगर परिषद की ओर से गौरीशंकर उपाध्याय पार्क को शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। यहां बड़े-बड़े वृक्षों की कई माह पहले छंगाई कराने के बाद निर्माण कार्य आरंभ हुए हैं। यहां ब
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Yogesh Kumar Sharma

•

Updated: 8 Feb 2020, 4:34 PM IST

बांसवाड़ा.पर्यटन स्थलों का होगा ‘लघु दर्शन’

बांसवाड़ा.पर्यटन स्थलों का होगा ‘लघु दर्शन’

बांसवाड़ा.पर्यटन स्थलों का होगा ‘लघु दर्शन’
बांसवाड़ा. बांसवाड़ा शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए नगर परिषद की ओर से गौरीशंकर उपाध्याय पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य उत्तराद्र्ध में है तो इसके ठीक बाहर जिले के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए चित्र शृंखला स्थापित की जा रही है। वहीं आकर्षक कृत्रिम झरना भी यहां निर्माणाधीन है। नगर परिषद की ओर से गौरीशंकर उपाध्याय पार्क को शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। यहां बड़े-बड़े वृक्षों की कई माह पहले छंगाई कराने के बाद निर्माण कार्य आरंभ हुए हैं। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले-फिसलपट्टी लगाई हैं तो आकर्षक रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। यहां मनोरंजन के अन्य संसाधन भी लगाए हैं। मुख्य द्वार पर रंगरोगन के बाद अब पुल की ओर के हिस्से में पर्यटन स्थलों से जुड़ी चित्र शृंखला लगाई जा रही है।
इन स्थानों की चित्र शृंखला
सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि मुख्य सडक़ के ठीक सामने की ओर दीवार पर साईं मंदिर, माही बांध, मानगढ़ धाम, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, अरथूना, चाचाकोटा, राजमहल आदि से जुड़े चित्र और उनसे संबंधित संक्षिप्त जानकारी को रंग-बिरंगी रोशनी के साथ चित्र शृंखला में लगाया जाएगा।
इन्हें मुंबई में तैयार कराया जा रहा है। हालांकि प्रयोग के तौर पर शुक्रवार को साईं मंदिर से जुड़े चित्र को यहां लगाया है। इसके समीप ही खाली स्थान पर रंग-बिरंगी लाइट्स के साथ ‘आई लव बांसवाड़ा’ लिखवाया जाएगा। इसके ठीक आगे एक कृत्रिम झरना भी रहेगा, जिसका कार्य चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़