2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा.वेन में लगी आग, मचा हडक़ंप

बांसवाड़ा. शहर में नए बस स्टैंड के पास सिंधी कॉलोनी में शनिवार को एक वेन की वायरिंग में अचानक स्पार्र्किंग के बाद आग लग गई। यह देखकर आसपास के लोग जुटे और पानी, रेत डालकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। गाड़ी में गैस कीट लगा हुआ था। समय रहते आग बुझाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वेन ग्रामीण क्षेत्र से आए किसी कारोबारी की थी, जो सिंधी कॉलोनी से गुजर रहा था। गाड़ी में पीछे से धुएं के साथ चिंगारियां निकलते देख सडक़ किनारे खड़े दो जनों ने इशारा किया, तो खुद गाड़ी चला रहा कारोबारी घबरा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Yogesh Kumar Sharma

•

Updated: 8 Feb 2020, 11:50 PM IST

बांसवाड़ा.वेन में लगी आग, मचा हडक़ंप

बांसवाड़ा.वेन में लगी आग, मचा हडक़ंप

बांसवाड़ा. शहर में नए बस स्टैंड के पास सिंधी कॉलोनी में शनिवार को एक वेन की वायरिंग में अचानक स्पार्र्किंग के बाद आग लग गई। यह देखकर आसपास के लोग जुटे और पानी, रेत डालकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। गाड़ी में गैस कीट लगा हुआ था। समय रहते आग बुझाने से बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वेन ग्रामीण क्षेत्र से आए किसी कारोबारी की थी, जो सिंधी कॉलोनी से गुजर रहा था। गाड़ी में पीछे से धुएं के साथ चिंगारियां निकलते देख सडक़ किनारे खड़े दो जनों ने इशारा किया, तो खुद गाड़ी चला रहा कारोबारी घबराकर आनन-फानन में उतरा। उसे माजरा समझ नहीं आया। आग तेजी से फैली, तो यहां सिंधी धर्मशाला में चल रहे शादी समारोह में शामिल लोग भी दौड़े। प्रत्यक्षदर्शी कारोबारी सुनील कालरा ने बताया कि आसपास के लोगों ने घरों की टंकियों के नलों से पाइप जोडक़र डाले, वहीं कुछ युवा बाल्टियों में पास से रेत भरकर लाए और आग बुझाई। इस बीच, नगर परिषद को भी कॉल किया गया, लेकिन दमकल दल पहुंचे, इससे पहले आग बुझा दी गई। बताया गया कि गाड़ी में गैस किट लगा हुआ था। आग अगर समय पर नहीं बुझाई जाती, तो आबादी इलाके में बड़ा हादसा हो जाता। बाद में वायरिंग पूरी तरह जलने से गाड़ी चलना नामुमकिन हो गई, तो मालिक उसे सडक़ किनारे खड़ी कर रविवार को आकर मरम्मत के बाद ले जाने का कहकर चला गया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़