2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा.मयूर नगर लोधा व एलएनजे डेनिम की टीमें रही विजयी

बांसवाड़ा. एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप यूनिट बांसवाड़ा की इकाइयों के बीच चल रहे चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को एमएसबी मैदान में हुए मैचों में मयूर नगर लोधा व एलएनजे डेनिम की टीमें विजयी रही। उपमहाप्रबंधक (लीगल एंड पीआर) मनोज शाह ने बताया कि पहला मैच मयूर नगर लोधा और ऋषभदेव के बीच हुआ। इसमें ऋषभदेव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, जिसमें गुरु ने सर्वाधिक 32 रन की मदद से पूरी टीम ने कुल 99 रन का स्कोर बनाया। मयूर नगर लोधा के हरिप्रसाद ने 3 विकेट वहीं दीपक और भावेश ने 2-2 विके
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Yogesh Kumar Sharma

•

Updated: 10 Feb 2020, 2:01 AM IST

बांसवाड़ा.मयूर नगर लोधा व एलएनजे डेनिम की टीमें रही विजयी

बांसवाड़ा.मयूर नगर लोधा व एलएनजे डेनिम की टीमें रही विजयी

बांसवाड़ा. एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप यूनिट बांसवाड़ा की इकाइयों के बीच चल रहे चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को एमएसबी मैदान में हुए मैचों में मयूर नगर लोधा व एलएनजे डेनिम की टीमें विजयी रही।
उपमहाप्रबंधक (लीगल एंड पीआर) मनोज शाह ने बताया कि पहला मैच मयूर नगर लोधा और ऋषभदेव के बीच हुआ। इसमें ऋषभदेव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, जिसमें गुरु ने सर्वाधिक 32 रन की मदद से पूरी टीम ने कुल 99 रन का स्कोर बनाया। मयूर नगर लोधा के हरिप्रसाद ने 3 विकेट वहीं दीपक और भावेश ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में अतुल कावडिय़ा ने 32 और यश जोशी के नाबाद 22 रन की बदौलत लोधा की टीम के 5 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ दी मैच अतुल कावडिय़ा रहे।

दूसरा मैच एलएनजे डेनिम और बीएमडी प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ, जिसमें बीएमडी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। इनमें नवदीप ने 22 और अश्विन ने 14 रन के योगदान से टीम ने 62 रन का स्कोर बनाया। डेनिम के बालमसिंह ने 4 विकेट लिए। जवाब में आशीष के 30 रन के योगदान से एलएनजे डेनिम की टीम ने मात्र दो विकेट गंवाकर मैचजीत लिया। बीएमडी के गेंदबाज विपिन व दिग्विजय को मात्र 1-1 विकट की सफलता मिली और आठ विकेट से जीत पर डेनिम के बालमसिंह मैन मेन ऑफ दी मैच घोषित किए गए।

अंपायर राजस्थान क्रिकेट संघ के कपिल जोशी, मुकेश पटेल, जितेंद्र राठौड़ व स्कोरर प्रशांत टेलर रहे। इस अवसर पर मयूर परिवार के सदस्यों केअलावा बीएमडी वाइस प्रेसिडेंट एसके भंडारी, महाप्रबंधक मनोज झा, अशोक सोडानी, ममतेश जैन, सीबीसिंह, गोपाल पंड्या, शुभाशीष बसु, आरके गुप्ता, मुकेश जैन, मनीष चौबीसा, विवेक शाह, अजय महाजन, डीके रांका, अनिल मीणा, अनिल सेनी, आर के अरोड़ा, सुनील डाड, मुकेश सुथार भी उपस्थित थे। स्वागत अशोक सोडानी ने और आभार प्रदर्शन सुरेश श्रीमाली ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़