2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Banswara. 77 बटूकों का होगा उपनयन संस्कार

Banswara. परतापुर. श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर परसोलिया परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज के 77 बटूकों का उपनयन संस्कार कार्यक्रम गुरुवार को होगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। संयोजक डॉ. दिनेशचन्द्र भट्ट ने बताया कि सुबह सात बजे छोटा गणेश, आठ बजे बड़ा गणेश व गृह शांति, ग्यारह बजे चौल संस्कार के बाद दोपहर बारह बजे बटूकों को जनेऊ धारण करवाया जाएगा। दोपहर में भामाशाह, मीडिया कर्मियों एवं वरिष्ठजनों का अभिनंदन होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Yogesh Kumar Sharma

•

Updated: 12 Feb 2020, 11:22 PM IST

Banswara. 77 बटूकों का होगा उपनयन संस्कार

Banswara. 77 बटूकों का होगा उपनयन संस्कार

Banswara. परतापुर. श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर परसोलिया परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज के 77 बटूकों का उपनयन संस्कार कार्यक्रम गुरुवार को होगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। संयोजक डॉ. दिनेशचन्द्र भट्ट ने बताया कि सुबह सात बजे छोटा गणेश, आठ बजे बड़ा गणेश व गृह शांति, ग्यारह बजे चौल संस्कार के बाद दोपहर बारह बजे बटूकों को जनेऊ धारण करवाया जाएगा। दोपहर में भामाशाह, मीडिया कर्मियों एवं वरिष्ठजनों का अभिनंदन होगा। इसके अलावा संतों द्वारा आर्शीवचन दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष रमेश पंड्या ने बताया कि बुधवार शाम को आयोजित बैठक में पूछताछ काउंटर, मंच, पेयजल, पार्किंग, पूजन पाण्डाल, भोजनशाला, सुरक्षा व्यवस्था आदि तैयारियों को अंतिम रूप देकर समिति प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस विशाल कार्यक्रम में भट्ट मेवाड़ा, त्रिवेदी मेवाड़ा, नागर ब्राह्मण, चौबीसा ब्राह्मण, मैनारिया, विषनागर, श्रीगौड़, छोटी औदिच्य, श्रीमाली, आमेटा, टोलकिया एवं खेडूआ ब्राह्मण वर्ग के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान अंतिम कड़ी में काशी दौड़ भी करवाई जाएगी। बैठक में प्रतिनिधियों ने सुझाव देते हुए तैयारियों का जायजा भी लिया। पंड्या ने बताया कि इस मौके पर सामूहिक विवाह आयोजन के लिए समाजजनों से फ्लेक्स पर हस्ताक्षर भी करवाए जाएगे। सर्व कल्याण की कामनार्थ गायत्री मंत्र साधना की जाएगी। आयोजन स्थल पर चिकित्सा एवं चल शौचालय सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बैठक में मनोहर जोशी, कुलदीप शुक्ला, कीर्तिश भट्ट, बालकृष्ण त्रिवेदी, मिलन शर्मा, मनोहर पंड्या, मयूर शर्मा, विनयभूषण भट्ट, संजय भट्ट, सुखलाल शर्मा, प्रदीप पाठक, विद्याशंकर मेहता, हितेश भट्ट, मयंक भट्ट, किशोर पाठक, दिनेश उपाध्याय, महेश उपाध्याय, हितेश उपाध्याय, सतीश त्रिवेदी, हरीश पाठक, मुकेश पाठक, जानकीवल्लभ सहित समाजजन उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़