2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची फेंककर सर्राफा व्यापारी से साढ़े तीन लाख और जेवरात लूटे

Banswara. कुशलगढ़. कस्बे में शनिवार शाम एक सर्राफा व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लुटेरे साढ़े तीन लाख रुपए और 3 किलो से अधिक सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। वारदात के समय पर पीडि़त व्यापारी ने एक बदमाश को पकड़ लिया और चिल्लाने पर आस पास के लोग दौड़ पड़े तो दूसरा बदमाश भी हाथ आ गया। वहीं 4 आरोपी फरार हो गए। इस दौरान दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ कर धुनाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंपा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Yogesh Kumar Sharma

•

Updated: 1 Mar 2020, 1:11 AM IST

दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची फेंककर सर्राफा व्यापारी से साढ़े तीन लाख और जेवरात लूटे

दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची फेंककर सर्राफा व्यापारी से साढ़े तीन लाख और जेवरात लूटे

Banswara. कुशलगढ़. कस्बे में शनिवार शाम एक सर्राफा व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लुटेरे साढ़े तीन लाख रुपए और 3 किलो से अधिक सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। वारदात के समय पर पीडि़त व्यापारी ने एक बदमाश को पकड़ लिया और चिल्लाने पर आस पास के लोग दौड़ पड़े तो दूसरा बदमाश भी हाथ आ गया। वहीं 4 आरोपी फरार हो गए। इस दौरान दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ कर धुनाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंपा।
घटनाक्रमानुसार कुशलगढ़ कस्बे के सुभाष मार्ग पर करीब शाम छह बजे सर्राफा व्यापारी सुभाष मार्ग निवासी अर्जुन पुत्र कन्हैयालाल बोराणा टीमेडा बस स्टेण्ड पर स्थित उनकी सोने चांदी की दुकान से घर पर आ रहा था। दुकान से घर की दूरी करीब 700 मीटर तक है। इस दौरान जैसे ही घर पहुंचा और बाइक खड़ी की और पीछे से आए दो बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्ची फेंकी और सिर व हाथ पर लठ मारा। बदमाशों ने बाइक पर टंगे बैग को निकाला और दौड़ पड़े। पर, व्यापारी फुर्ती से दौडकऱ एक बदमाश को पकड़ लिया। व्यापारी के चिल्लाने पर अन्य लोग पहुंचे तो दूसरा बदमाश भी हाथ आ गया। इस दौरान बदमाश ने बैग छीन कर बाइक सवार साथी की ओर फें का और फरार हो गए।
पकड़े गए दोनों बदमाशों को लोगों ने जमकर धुना। एक बाइक मौके पर ही होने के चलते लोगों ने गुस्सा बाइक पर भी उतारा और उसे चकनाचुर कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस केे हस्ते दोनों बदमाशों को किया। दूसरी ओर सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जोशी, नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बैरागी आदि थाने पहुंचे और बढ़ती वारदातों पर आक्रोश जताया।
था देशी कट्टा
बदमाश अपनी सुरक्षा के लिए पत्थर और देशी कट्टा साथ में लेकर आए थे। एक देशी कट्टा पकड़े गए बदमाश के पास मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। व्यापारी को जो लठ मारा था, उसके आगे कील लगी थी। कील के कारण व्यापारी हाथ में घाव हो गया है। व्यापारी के अनुसार बैग में साढ़े तीन लाख रुपए नगद थे और करीब तीन किलो से ज्यादा सोने चांदी के जेवरात थे। जिसे पार करने में अन्य साथी बदमाश सफल हो गए। दूसरी ओर पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले पींटोल गांव के रहने वाले हैं। एक का नाम रामलाल उर्फ कमलेश उर्फ गुरु पुत्र नाना बताया है और एक ने साधु पुत्र छगन निवासी झाबुआ बताया है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़