22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहली बार शुरू होंगी सायंकालीन एलएलबी कक्षाएं

बांसवाड़ा. जिले में पहली बार विश्वविद्यालय परिसर में तीन वर्षीय एलएलबी एवं डिप्लोमा इन लेबर लॉ की सायंकालीन कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इससे राजकीय सेवारत, अन्य निजी उपक्रमों में कार्य कर रहे अनेक लोगों के लिए विधि स्नातक करने का अवसर उपलब्ध हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
पहली बार शुरू होंगी सायंकालीन एलएलबी कक्षाएं

पहली बार शुरू होंगी सायंकालीन एलएलबी कक्षाएं

अकादमिक अनुभाग प्रभारी डॉ. लक्ष्मणलाल परमार ने बताया कि पिछले दिनों ही बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को तीन वर्षीय एलएलबी और अन्य विधि पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति दी है। इसके तहत जीजीटीयू के बडवी कैंपस में ही यह कोर्सेस इसी सत्र से संचालित हो रहे हैं। इच्छुक विद्यार्थियों से आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। सभी कक्षाएँ सायंकालीन रहेंगी। कक्षाओं का समय 3 से सायं 7 रहेगा। इसके कारण राजकीय, निजी सेवा में नियुक्त कार्मिकों, निजी उपक्रमों, व्यवसायों में लगे लोग लाभान्वित होंगे।

साइट से अपलोड कर सकेंगे आवेदन पत्रछात्रों आवेदन पत्र जीजीटीयू कैम्पस से प्राप्त कर सकते हैं। सुविधा के लिए इसे वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। छात्र वेबसाइट से भी डाउनलोड कर अकादमिक अनुभाग में जमा करेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पांच नवम्बर है। सभी सीट पर एडमिशन राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण अनुसार होगा।

यह है फैक्ट फाइलकुल सीट: एलएलबी 60, डीएलएल 40

फीस: एलएलबी 10410, डीएलएल फीस 8000कक्षाओं का समय : 3 बजे से सायं 7 बजे तक

प्रवेश मेरिट के अनुसार हीप्रवेश के लिए स्नातक में प्राप्तांक: सामान्य 45, ओबीसी 42 एवं एससी, एसटी 40 प्रतिशत

राजकीय कार्मिक को प्रवेश के लिए विभाग की विधिवत अनुमति ज़रूरीकक्षाओं में 75 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता

सायंकाल में सेवारत कार्मिक नहीं कर सकेंगे आवेदनकक्षाएं सायंकालीन होने से कोई भी विद्यार्थी नियमित समय में अन्य कोर्स में भी डिग्री/डिप्लोमा में अध्ययनरत हो सकता है।