1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Cylinder Crisis : ऑनलाइन बताया, सिलेंडर डिलीवर पर मिला नहीं, उपभोक्ता परेशान-आखिर ये खेल क्या है?

LPG Cylinder Crisis : एलपीजी की कमी की आशंकाओं के बीच प्रशासन गैस की पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रहा हो, लेकिन राजस्थान संपर्क पोर्टल पर उपभोक्ताओं की शिकायतें सरकारी दावों पर प्रश्न चिह्न लगा रही है। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर हाल ही में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराई है, जिनमें सिलेंडर […]

2 min read
Google source verification
Rajasthan LPG Cylinder Crisis

Rajasthan LPG Cylinder Crisis

LPG Cylinder Crisis : एलपीजी की कमी की आशंकाओं के बीच प्रशासन गैस की पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रहा हो, लेकिन राजस्थान संपर्क पोर्टल पर उपभोक्ताओं की शिकायतें सरकारी दावों पर प्रश्न चिह्न लगा रही है। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर हाल ही में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराई है, जिनमें सिलेंडर समय पर न मिलने, अतिरिक्त राशि वसूली और कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार करने जैसे आरोप व शिकायतें हैं।

घूम रही गाड़ियां, करना पड़ रहा इंतजार

रसद विभाग के अनुसार एलपीजी सिलेंडर की गाड़ियां गली-गली में होम डिलीवरी देते हुए घूम रही है। लेकिन सिलेंडर मिलने की बढ़ाई अवधि अब उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ एजेंसी और एजेंट अतिरिक्त सुविधा शुल्क की डिमांड कर रहे हैं, जिसकी शिकायत भी उपभोक्ताओं ने 181 पोर्टल पर दर्ज कराई है।

सप्ताह भर में शिकायतों का लगा अंबार

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान संपर्क पोर्टल पर वर्तमान में 10 से 15 शिकायतें प्रतिदिन आ रही है और यह शिकायतें भी सप्ताह भर से बढ़ी हैं। इससे विभागीय अफसरों की भी समस्या बढ़ गई है। जबकि इससे पूर्व गिनी चुनी शिकायतें भी पोर्टल पर आ रही थी।

पोर्टल पर आई शिकायतों के कुछ उदाहरण

1- हेमंत (शिकायत आईडी 032603025955862) : एचपी गोदाम पर गैस डायरी होने के बावजूद ब्लैक में राशि वसूलने की शिकायत।
2- रतिराम यादव (शिकायत आईडी 032603025953863) : सिलेंडर बुक नहीं होने की शिकायत।
3- विजयसिंह (शिकायत आईडी 032603025944796) : गैस एजेंसी पर 6 मार्च को सिलेंडर बुक करवाया गया। ऑनलाइन स्टेटस पर डिलीवरी हो चुकी है, जबकि अभी तक डिलीवरी नहीं हुई है।
4- मुकेश (शिकायत आईडी 032603025913280) : रामसिंह गैस एजेंसी पर दो माह पूर्व सिलेंडर बुक करवाने के बावजूद सिलेंडर नहीं देना।
5- दिलीप (शिकायत आईडी 032603025907015) : गैस एजेंसी की ओर से गैस खत्म होने एवं चार दिन में एक दिन गाडी आने की बात कहकर सिलेंडर देने से मना करने की शिकायत।

सप्लाई सुचारू होगी

गैस की कमी नहीं है। व्यावसायिक सप्लाई का 30 प्रतिशत डिमांड चालू कर दिया है। यह सप्लाई रविवार से सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। पहले की अपेक्षा बुकिंग के बाद डिलीवरी में एक-दो दिन का समय अधिक लग रहा है। इसके चलते आमजन संपर्क पोर्टल पर शिकायत डाल रहे हैं।
ओमप्रकाश जोतेड़, डीएसओ बांसवाड़ा