
राजस्थान का रण
Rajasthan election 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर बांसवाड़ा में जिले में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बड़े नेताओं के नामांकन गुरुवार को दाखिल किए जा रहे हैं। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह दिखाई पड़ रहा है।
जिले में भारतीय जनता पार्टी से बागीदौरा सीट से प्रदेश मंत्री एवं प्रत्याशी कृष्णा कटारा तथा कुशलगढ़ के भीमा भाई डामोर नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले सभा भी होगी। भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में पार्टी के बड़े नेता भी पहुंचेंगे। मीडिया प्रभारी संजय पंड्या के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मुंडा नामांकन सभा बागीदौरा में संबोधित करेंगे। इसी तरह कुशलगढ़ विधान सभा की नामांकन सभा दशहरा मैदान में होगी। इसमें गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नीतिन पटेल संबोधित करेंगे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल, जिला प्रभारी दिनेश भट्ट सहित जिले के नेता उपस्थित रहेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस की ओर से जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया बागीदौरा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, वहीं बांसवाड़ा सीट से अर्जुनसिंह बामनिया नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों नेता नामांकन से पहले अपने क्षेत्र में बड़ी रैली निकाल रहे हैं।
Published on:
02 Nov 2023 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
