19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

सिद्धलक्ष्मी-महागणपति विधान अनुष्ठान

बांसवाड़ा. गायत्री मण्डल की ओर से पीताम्बरा आश्रम स्थित हनुमत्पीठ परिसर में बुधवार को गणेश उपासना की गई। साधकों ने भगवान गणेश की साधना कर सिद्धलक्ष्मी महागणपति अनुष्ठान, गणपति पंचांग विधान से उपासना, ईक्षु रस से अभिषेक एवं तर्पण विधान, दूर्वार्चन, गणेश अथर्वशीर्ष, गणेश सहस्रनामावली एवं श्रीविद्या गणपति मंत्रों के साथ मोदक हवन किया।

Google source verification

पं. दिव्यभारत पण्ड्या के आचार्यत्व में हुए इन अनुष्ठानों के अन्तर्गत मुख्य साधक सुशील त्रिवेदी एवं कुमुदिनी त्रिवेदी ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी। अनुष्ठान और यज्ञार्चन में संरक्षक नरहरिकान्त भट्ट एवं दिलीप सराफ, कमलकान्त भट्ट, मनोहर जोशी, मधुसूदन व्यास, जय रणा, मनोज नरहरि भट्ट, यज्ञनारायण व्यास, अरुण व्यास, जयप्रकाश द्विवेदी, प्रणव पण्ड्या, ललित कुमार आचार्य, ओम आचार्य, दिव्यांश आचार्य, केयूर त्रिवेदी, प्रमोद आचार्य आदि ने हिस्सा लिया। महिला साधिकाओं आशा द्विवेदी, रचना व्यास, योगिता आचार्य, चेतना आचार्य आदि ने गणपति पर कुंकुम दूर्वांकुर अर्पित किए। यज्ञ की पूर्णाहुति पर मोहनदास वैष्णव, झुमकलाल तेली सहित कई श्रद्धालुओं ने सामूहिक संकीर्तन करते हुए परिक्रमा की।