25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : बांसवाड़ा : दुकान के परकोटे में जली अवस्था में मिला बुजुर्ग का शव

घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 26 Dec 2017, 1:30 PM IST

banswara crime

बांसवाड़ा. जिले के गढ़ी थाना इलाके परतापुर कस्बे के मुख्य मार्ग पर रीको क्षेत्र के सामने एक लोहे के फर्नीचर की दुकान के परकोटे में एक बुजुर्ग का शव जली अवस्था में बरामद हुआ। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पर मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त खेड़ा निवासी देवीसिंह (55) पुत्र दलपत सिंह के रूप में की। जो वहीं दुकान पर नौकरी करता था। पुलिस को शव के पास में ही एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। शव का विसरा लेने के बाद महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में लाया गया है।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग यहां दुकान पर लंबे समय से काम करता था। सोमवार रात को जब दुकान का किसी ने शटर खुला देखा तो मालिक को सूचना दी थी। इसकी जानकारी पाकर मालिक रात को जब दुकान पहुंचा तो उसको दुकान के पीछे परकोटे में एक शव जली हुई अवस्था में दिखाई पउ़ा। इसके बाद उसने देवीसिंह के परिजनों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने देवी सिंह के घर नहीं पहुंचने की बात बताई। इसके बाद अगले दिन जब सूचना पुलिस तक पहुंची तो पूरा मामला सामने आया। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि अभी मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

बढ़ रहे हादसे

जिले में आए दिन हादसे बढ़ते ही जा रहे है। वहीं शव मिलने की यह घटना कोई एक नहीं है। हाल ही दो दिनों पहले भी बांसवाड़ा गोविंद गुरू राजकीय महाविद्यालय के परिसर में पीछे पेड़ पर एक चौकीदार का शव बरामद हुआ था। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। वहीं कलिंजरा के समीप भी एक युवक की हत्या कर शव फेक दिया गया था। जो बाद में नग्नावस्था में मिला। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। कुछ दिनों पहले भी शहर की श्रीराम कॉलोनी में एक युवक का शव गड्ढ़ें में गड़ा मिला था। जिसका पंजा श्वानों ने नोंच लिया था। जिसके आरोपित पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग