25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : बांसवाड़ा चर्च में क्रिसमस पर हुआ कुछ एेसा, देखने वाले रह गए दंग, देखें वीडियो

भगवान यीशु की सजाई झांकी, मनाया जन्मोत्सव,चर्च में हुई सामूहिक प्रार्थना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 26 Dec 2017, 12:26 PM IST

banswara latest hindi news

बांसवाड़ा. प्रेम व सौहार्द का संदेश देने वाले प्रभु यीशु का जन्म दिन सोमवार को क्रिसमस पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। चर्च में सामूहिक प्रार्थना के साथ ही विविध धार्मिक आयोजन हुए। इसमें बढ़.चढ़ कर लोग शामिल हुए। शहर के नया बस स्टैण्ड क्षेत्र स्थित चर्च में सुबह से इसाई धर्मावलंबियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। वरिष्ठ पास्टर रेवरेण्ड लवजी डामोर, रेव्हरेण्ड स्टेल्ला आनंदराज ने विशेष प्रार्थना कराई और प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का पूरा वृतांत्त समझाया। उस समय की परिस्थितियों का चित्रण सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।

यहां श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु की तस्वीर व प्रतिमा के सम्मुख शीश झुका कर प्रार्थना की। फादर ने यीशु का संदेश दोहराया। उन्होंने कहा कि भगवान यीशु ने दुनिया को प्रेम का संदेश दिया है। हमें चाहिए कि हम भी गरीबों की सेवा करें और स्वर्गराज की यात्रा करे। श्रद्धालुओं ने यीशु के जन्म तथा जीवन से संबंधित भजन भी प्रस्तुत किए। लोगों ने एक.दूसरे का मुंह मीठा कर ‘हेप्पी क्रिसमस’ की बधाई दी। इससे पूर्व रविवार रात्रि को केरोल संगीत सहित अन्य कार्यक्रम हुए। दीपक सिंह ने बताया कि क्रिसमस को लेकर ईसाई धर्म के अनुयायियों के घरों पर विशेष साज-सजावट की गई। चर्च को भी उत्सव के लिए विशेष रूप से लाइटों से सजाया गया है।

झांकी से बताया जन्मोत्सव का दृश्य

शरणस्थान चर्च में ही प्रभु यीशु के जन्म की परिस्थितियों को झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। माता मरियम और प्रशु यीशु के बाल स्वरूप का दृश्य समाज के बच्चों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इतनी मनमोहक झांकी और बच्चों के शानदार प्रदर्शन को देखकर हर कोई दंग रह गया। इसके बाद जन्मोत्सव के अवसर पर सभी समाजजनों ने उपहार भी भेंट किए। क्रिसमस का सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिला। पर्व के एक सप्ताह पहले से क्रिसमस के तहत प्रतियोगिताएं और तैरारियां शुरू हो गई थी।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग