3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : उपचुनाव में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

पंचायत समिति सदस्य उप चुनाव, 77.35 प्रतिशत रहा मतदान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 26 Mar 2017, 9:27 PM IST

Banswara: Voters showed enthusiasm in bypoll

Banswara: Voters showed enthusiasm in bypoll

पंचायत समिति अरथूना के वार्ड संख्या 11, नवाधरा पंचायत समिति सदस्य के रिक्त सीट के लिए रविवार को राउमावि नवधारा में हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। तेज गर्मी के बावजूद मतदाता कतारों में खड़े नजर आए। चुनाव मैदान में भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी होने से मुकाबला त्रिकोणीय है।

मतदान केन्द्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी कतारें नजर आई। चार बूथों पर कुल 3228 वोटों में से 2497 ने वोड डाले। मतदान 77.35 प्रतिशत रहा। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राणा, कांग्रेस प्रत्याशी शीला पटेल एवं निदलीय प्रत्याशी राजेश्वरी राणा के भाग्य का फैसला 28 मार्च को मतगणना के साथ होगा।

गढ़ी विधायक जीतमल खांट की गृह पंचायत में यह उप चुनाव होने से मतगणना पर सबकी निगाह है। विधायक खांट पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। प्रशासन ने अप्रिय घटना से बचने के लिए विभिन्न थानों से पुलिस बल तैनात किया था।

भीड़ जुटी मो गर्माया मामला

मतदान के दौरान पुलिस ने भाजपा महिला प्रत्याशियों के पास खड़ी भीड़ को हटा गया तो कुछ समय के लिए मामला गर्मा गया। बाद में समझाइश कर मामला शान्त करवाया।