26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय मजदूर संघ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम शुरू, याद किया कृतित्व

बांसवाड़ा में भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम रविवार को जवाहर पुल के पास स्थित संघ के जिला कार्यालय में समारोहपूर्वक प्रारंभ हुए। पहले दिन के इस आयोजन में ठेंगड़ी के कृतित्व को याद कर उनके आदर्शों को अपनाते हुए सेवा व राष्ट्रहित के कार्यों में लगे रहने का आह्वान किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Video...भारतीय मजदूर संघ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम शुरू, याद किया कृतित्व

Video...भारतीय मजदूर संघ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम शुरू, याद किया कृतित्व

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा में भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम रविवार को जवाहर पुल के पास स्थित संघ के जिला कार्यालय में समारोहपूर्वक प्रारंभ हुए। पहले दिन के इस आयोजन में ठेंगड़ी के कृतित्व को याद कर उनके आदर्शों को अपनाते हुए सेवा व राष्ट्रहित के कार्यों में लगे रहने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जयंतीलाल भट्ट रहे। अध्यक्षता अर्जुनसिंह चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि संभाग सह प्रभारी जुगल किशोर जोशी रहे। अतिथियों ने कहा कि ठेंगड़ी मजदूरों को सच्चे हितैषी थे। उन्होंने ही मजदूरों के उत्थान के लिए भारतीय मजदूर संघ समेत विभिन्न संगठनों की स्थापना की। ठेंगड़ी के बल पर ही भारतीय मजदूर संघ संगठित होने के साथ राष्ट्र व असंगठित मजदूर हितों का कार्य कर रहा है। उन्होंने असंगठित मजदूरों से संपर्क कर संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। जोशी ने बताया कि ठेंगड़ी का जन्म 10 नवंबर को हुआ था। 100वां वर्ष समारोह मनाया जा रहा है। जिसके तहत 10 नवंबर 2020 तक जन्म शताब्दी समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले भगवान विश्वकर्मा, दत्तोपंत ठेंगड़ी की तस्वीर, समारोह के ध्वज आदि पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही अतिथियों को अर्पणा भेंट कर व माला पहना कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत वितरण निगम, आंगनबाड़ी, आशा कर्मी, रोडवेज, विभिन्न मिलों व असंगठित क्षेत्र सहित बड़ी संख्या में मजदूर संघ से जुड़े सदस्यों ने शिरकत की। संचालन हिरजी भाई पटेल ने किया। आभार महेश भावसार ने व्यक्त किया।