18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकनिक मनाने गया परिवार… हो गया हादसा, दो बच्चों व मां की मौत

डेम पर पिकनिक मनाने गए परिवार के 2 बच्चों को डूबते देख मां बचाने को कूदी, तीनों की मौत, पिता रोजगार के लिए कुवैत में, आज होगा आने पर होगा दाह संस्कार
less than 1 minute read
Google source verification
Mahi dam accident

बांसवाड़ा। इंद्रा कॉलोनी के एक परिवार के 2 बच्चे माहीडेम में डूबने लगे तो मां ने छलांग लगा दी। इस हादसे में मां सहित तीनों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटी के साथ ही परिवार का एक अन्य बच्चा शामिल है। परिवार के कई लोग सोमवार सुबह माहीडेम क्षेत्र में रेस्ट हाउस के पीछे पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान कुछ लोग नहाने के लिए उतर गए और यह हादसा हो गया।

माहीडेम थानाधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि मृतकों में 9 वर्षीय अफसाना पुत्री शाहरुख लखारा, 28 वर्षीय मरजीना पत्नी शाहरुख लखारा और 8 वर्षीय अल्फेज पुत्र इमरान की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने के बाद शव सौंप दिए।

दोनों की मां कूदीं, एक बची एक डूबी

पुलिस के अनुसार मरजीना अपने मायके भूंगड़ा आई थी। वहां से अपनी परिचित फरीना पत्नी इमरान को साथ लिया। इसके बाद माहीडेम पहुंचे। यहां से भाई परवेज को साथ लिया। तीनों डेम क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर दोनों बच्चे पानी में चले गए। बच्चे डूबने लगे तो दोनों मां पानी में उतर गई। वे दोनों भी डूबने लगीं। इस दौरान गोताखोरों ने फरीन को बचा लाए।

कुवैत में पहुंचाई सूचना

मरजीना का पति शाहरुख रोजगार के लिए कुवैत में रहता है। मां-बेटी की मौत के बाद परिजनों ने फोन पर सूचना दी। ऐसे में पति के आने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों ने बताया कि शाहरुख एक भाई और है वह भी कुवैत में है।