4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आइटीआइ कॉलेज के हॉस्टल में बैठकर बनाई लूट की योजना, दोस्त से कहा- बाहुबली कॉलोनी में कार्यक्रम है, महिलाएं गहनें पहन कर आएंगी, वहां लूट करते हैं

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
banswara

आइटीआइ कॉलेज के हॉस्टल में बैठकर बनाई लूट की योजना, दोस्त से कहा- बाहुबली कॉलोनी में कार्यक्रम है, महिलाएं गहनें पहन कर आएंगी, वहां लूट करते हैं

आइटीआइ छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र जयंती लाल ने अपने दोस्त को फोन कर बांसवाड़ा बुलाया। कालू अपनी मोटरसाइकिल लेकर शाम करीब चार बजे बांसवाड़ा आ गया और तब दोनों ने हॉस्टल में बैठकर लूट की योजना बनाई। हॉस्टल में जयंती लाल ने कहा कि आज बाहुबली कॉलोनी स्थित जैन मंदिर के पास चलते हैं। वहां समाज का कार्यक्रम है और वहां औरतें गहनें पहनकर आई होंगी। आज वहीं लूट करते हैं। करीब आधे घंटे तक पूरी प्लानिंग करने के बाद 4:30 बजे दोनों हॉस्टल से निकले। वहां से कस्टम चौराहा होते हुए बाहुबली कॉलोनी पहुंचे। कालूराम ने बाइक को एक गली में घुृसाया जहां उनको एक महिला दिखाई पड़ी, जिसके गले पर झपट्टा मारकर जयंतीलाल ने मंगलसूत्र खींच लिया और रफूचक्कर हो गए। आरोपी दाहोद रोड की तरफ भागे। इसके बाद पुलिस लाइन के सामने वाली गली में रीको क्षेत्र में घुस गए और भापोर, टांडा महुड़ी, बोदला, बोरवट होते हुए गामड़ी होकर मामजी के मंदिर पहुंचे। वहां से रात करीब आठ बजे जयंती लाल वापस अपने छात्रावास आ गया। साथ ही तय हुआ कि मंगलसूत्र बाद में बेचेंगे। जयंती लाल ने बताया कि उसने पूर्व में अपने कुछ साथियों के मिलकर खाटू श्याम मंदिर के पास रुपए एवं मोबाइल लूट की थी।

मौज मस्ती और शोक पूरे करने के लिए दो दोस्तों ने लूटा था महिला के गले से मंगलसूत्र
बांसवाड़ा. कोतवाली थाना इलाके की बाहुबली कॉलोनी में गत माह हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का आरोपी आइटीआइ का एक छात्र निकला है, जिसने अपने बेरोजगार दोस्त के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। वारदात का खुलासा करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से महिला के गले से खींचा गया मंगलसूत्र एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।उल् लेखनीय है कि 29 जुलाई को शहर की बाहुबली कॉलोनी निवासी गुणमाला जैन शाम करीब छह बजे जैन समाज के कलश स्थापना स्थापना समारोह के समापन के बाद पैदल अपने घर जा रही थी तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो आरोपी आए और झपट्टा मारकर गले से सोने का करीब 40 ग्राम वजनी मंगलसूत्र खींचकर ले गए।

पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने कोतवाली थाना पुलिस के साथ सदर, कलिंजरा, खमेरा, लोहारिया एवं गढ़ी सहित अन्य जगह नाकेबंदी करवाई गई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी शैतान सिंह नाथावत के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मुखबिरों से पूछताछ करने के साथ इलाके के सीसीटीवी खंगाले। इसमें आरोपियों की करतूत कैमरों में नजर आ गई। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ करने एवं रैकी करना शुरू कर दिया। इसी दरम्यान पुलिस के पास सदर थाना इलाके के एक ही गांव और एक ही उम्र बिलिया उमराई निवासी जयंतीलाल पुत्र पेमा डामोर तथा कालूराम पिता शम्भुलाल के इस वारदात में नाम सामने आए। इस सुराग के बाद पुलिस टीम आरोपियों के घर पहुंची तो वे घर से फरार मिले। पूछताछ में दो आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई पड़ी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों का पीछा करना नहीं छोड़ा।