बांसवाड़ा. सिंधी समाज की ओर से भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव गुरुवार को श्रद्धा, भक्तिभाव व धूमधाम से मनाया गया। सिंधी कॉलोनी में झूलेलाल मंदिर में विशेष पूजा हुई। नगर में सुबह धर्म एकता यात्रा व शाम केा शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले दिन में समाजजनों ने लंगर छका। जन्मोत्सव पर भगवान झूलेलाल के जयकारे गूंज उठे। सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में प्रातः 9 बजे पं. पुरुषोत्तम केवलिया ने झूलेलाल की आरती, पल्लव के साथ पूजा पाठ किया। इसमें अध्यक्ष अनिल मेठानी, डॉ. हरीशचंद्र लालवानी, घनश्याम आरतानी, रोचीराम हरियानी, ओमप्रकाश सोतानी, दिलीप वाधवानी, हरेश लखानी, सुनील वाधवानी, विजय छाबड़ा, विनोद खत्री, गोपाल लालवानी, प्रदीप संतवाणी, गिरधारी वाधवानी, रतन आसवानी, राजेश तलदार आदि समाजजन उपस्थित रहे। इसके बाद सिंधु सागर हॉल से श्री झूलेलाल सेवा समिति के तत्वावधान में दुपहिया वाहनों पर अमर शहीद हेमू कालानी व श्री झूलेलाल भगवान की धर्म एकता यात्रा निकाली गई, जो प्रमुख मार्गो से होकर पुनः सिंधी कॉलोनी पहुंची। दोपहर में समाजजनों ने लंगर छका।
आयो लाल झूलेलाल…
शाम को गाजेबाजे से श्री झूलेलाल की शोभायात्रा सिंधु सागर हॉल से प्रारंभ हुई, जो प्रमुख मार्गों से होकर कागदी पिक अप वियर पहुंची। वहां झूलेलाल भगवान की आरती ,पल्लव व ज्योत प्रवाहन किया गया। शोभायात्रा में समाजजन आयो लाल झूलेलाल, जैको चवंदो झूलेलाल, तहिंजो थिंदो बेढ़ो पार के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का मार्ग में नववर्ष समारोह समिति, भारत विकास परिषद, सर्वधर्म सभा, भाजपा नगर मंडल, हिंद रक्षक, वागड़ मंडल सहित सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।
मार्ग में कई जगह स्टॉल लगाए गए। शोभायात्रा में समाज के गोकुलदास वाधवानी, अजीत चावला, प्रकाश रूपचंदानी, गौरव सोतानी, हरीश हरियाणी, सुनील कालरा, सुनील मंगलानी, राजेंद्र संतवानी, जितेंद्र हिरानी, प्रदीप मेठानी, विजय हरियाणी, महिला सेवा समिति की कंचन लालवानी, गीता वाधवानी, निशा संतवाणी, सलोनी चावला, मनाली लखानी, मीनू तलदार, रेखा आरतानी, ज्योति रूपचंदनी, राधिका प्रियाणी, पूनम सोतानी आदि सम्मिलित रहे।
गोशाला में गो सेवा
चेटीचंड पर सिंधी समाज के अनिल मेठानी, सुभाष, हरेश लखानी आदिन ने गोशाला में गो पूजन किया। झूलेलाल भगवान की प्रतिमा सम्मुख दीप प्रज्जवलित किया। सचिव भुवन पंड्या, शैलेंद्र सराफ ने स्वागत किया। दीपक श्रीमाल एवं गौरांग शर्मा ने गो का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। समाज की ओर से गो सेवार्थ अंशदान राशि दी गई।