19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

बांसवाड़ा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर बांसवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पदयात्रा निकाली। पदयात्रा पार्टी कार्यलय से शुरू होकर गांधी मूर्ति के पास संपन्न हुई। राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया भी पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा में कांग्रेस और सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Google source verification

बांसवाड़ा. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर बांसवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पदयात्रा निकाली। पदयात्रा पार्टी कार्यलय से शुरू होकर गांधी मूर्ति के पास संपन्न हुई। राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया भी पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा में कांग्रेस और सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस समर्थित नारे लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में झंडा थामे हुए पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा समाप्ति पर पार्टी अध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी ने प्रेम और भाईचारा कायम रहने के उद्देश्य से एक वर्ष पहले देश में भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा की थी। भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी राजस्थान में भी आए थे। यहां लोगों ने राहुल गांधी के साथ मिलकर भारत जोड़ो यात्रा में उन्हें जबरदस्त सहयोग किया था।राहुल गांधी ने सड़क से लेकर लोकसभा तक जनहित के मुद्दे उठाए। सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा में केंद्र सरकार से कई सवाल किए, जिसका जवाब केंद्र सरकार आज तक नहीं दे पाई है। उन्होंने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहित में किए गए कार्यों को भी गिनाया। यात्रा में सेवादल कार्यकर्ता अपनी यूनिफॉर्म में नजर आए ।
प्रवक्ता इमरान खान पठान ने बताया कि इस दौरान नानालाल निनामा, साजिद नायक, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, नवाब फौजदार, तपन मेघावत, मुकेश जोशी, देवबाला राठौड, न्याजुल्लाह चौहान, शाहरुख खान, अतीत गरासिया, हरीश पचांल, बुरहान रतलामी, अरविंद डामोर, चंदा डामोर, संजय जैन, भारत दोसी, कल्पेश चौबीसा, रफीक मंसूरी, शहनाज हुसैन, दीपेश जोशी, मनोज श्रीमाल, सईद परवाना, विजय जोशी, धुलजी भाई, देवीलाल, योगपाल सिंह, गोविंदा सोनी, विजय प्रसाद व्यास, कमला शंकर मईडा, मुन्ना खान, शिवलाल पूरी, जाहिद अहमद सिंधी, मांगीलाल यादव, मिलन चाहिल, लता निनामा, दीपेश चौबीसा, यश जैन, भव्य जैन, प्रसन्नता गरासिया, हितेश जोशी, गौरव सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।