12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डांगावास पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग

Rajasthan

कांग्रेस ने कलक्टर को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
डूंगरपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश के निर्देशानुसार मंगलवार को डांगावास हत्याकांड के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुखदेव यादव के नेतृत्व में जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मामले के कानूनी एवं जांच संबंधी पहलुओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, सक्षम न्यायालय में प्रभावी अपील, पीड़ित परिवारों की सुरक्षा एवं उचित प्रतिकर सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व राज्यमंत्री असरार अहमद, प्रियकांत पंड्या, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, राकेश रोत, उपाध्यक्ष बंशीलाल साद, नानूराम माली, केवीएस अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार, दशरथ ननोमा, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द पटेल, सेवादल जिलाध्यक्ष उर्मिला अहारी, उपाध्यक्ष डायालाल खटीक, मस्तुक मलिक, जाहिद मलिक, दिनेश यादव, राकेश अहारी, रामलाल यादव, मानशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।