
टाडा फला विद्यालय में चारदीवारी की दरकार
धंबोला. राजकीय प्राथमिक विद्यालय टाडा फला सड़क के किनारे स्थित होने से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चारदीवारी निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है। विद्यालय परिसर की वर्तमान चारदीवारी काफी नीची है और सड़क के स्तर से भी नीचे होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन चिंतित है। विद्यालय में आने-जाने के लिए वर्तमान में एक ही बड़ा मुख्य गेट है। गेट खुला रहने पर बार-बार पशु विद्यालय परिसर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती है। विद्यालय प्रशासन ने मुख्य गेट के साथ साइड में छोटा गेट बनाने की मांग भी की है, जिससे बच्चे आसानी से आवागमन कर सकें और पशुओं के विद्यालय परिसर में प्रवेश पर रोक लग सके। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि चारदीवारी और छोटे गेट का निर्माण होने से विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ विद्यालय परिसर की व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी। विद्यालय प्रशासन ने प्रशासन से चारदीवारी का प्रस्ताव तैयार करवाकर शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।
Updated on:
12 Aug 2026 06:02 am
Published on:
12 Aug 2026 06:02 am
