
डूंगरपुर: विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय गोकुलपुरा में अभिभावक गोष्ठी हुई। अध्यक्षता छबीलाल पण्ड्या ने की। मुख्य अतिथि सोनल कटारा एवं मुख्य वक्ता प्रधानाचार्या पदमा पण्ड्या रही।
मुख्य वक्ता ने बालक के सर्वांगीण विकास में अभिभावक की भूमिका विषय पर कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में परिवार की अहम भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को पौष्टिक आहार देने, स्वच्छता व गणवेश का ध्यान रखने, मोबाइल से दूर रखने और प्रतिदिन खेलकूद के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया। शिशु वाटिका समिति में अध्यक्ष छबीलाल पण्ड्या, सचिव सोनल कटारा, सहसचिव पदमा पण्ड्या, पालक नाहर सिंह चौहान, सदस्य ललिता कटारा, संगीता डामोर, मंजू कटारा, लक्ष्मी कटारा, सुनीता कटारा, हाजु कटारा को शामिल किया।
संचालन रीना श्रीमाली ने किया। आभार सुरेंद्र मीणा ने व्यक्त किया।
Updated on:
12 Aug 2026 06:01 am
Published on:
12 Aug 2026 06:01 am
