
सागवाड़ा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के पालनाघर में बीती देर रात 8 माह की बच्ची को अज्ञात व्यक्ति छोड़ गया। अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी सोमवार सुबह में मिली।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इस्माइल दामड़ी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल परिसर में स्थापित पालनाघर के पालने में एक फीमेल शिशु को छोड़ दिया था। बच्ची करीब आठ माह की है एवं वजन करीब डेढ़ किलो है। सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने तुरंत बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल शुरू कर दी। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की सूचना पुलिस विभाग को दे दी गई है। नियमानुसार अग्रिम प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को सरकारी संरक्षण में रखा जाएगा। पालनाघर योजना के तहत अस्पताल में नवजातों को सुरक्षित छोड़े जाने की सुविधा दी गई है, ताकि कोई भी मजबूरी में अपने बच्चे को सडक़ पर न छोड़े।
Updated on:
12 Aug 2026 06:02 am
Published on:
12 Aug 2026 06:02 am
