21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : सडक़ पर तू-तू मैं-मैं, पकड़ा गिरेबां

करीब १० मिनट तक दाहोद रोड पर यातायात रहा बाधित, वाहनों की कतार और लोगों की समझाइश के बाद माने

2 min read
Google source verification
banswara news

करीब १० मिनट तक दाहोद रोड पर यातायात रहा बाधित

वाहनों की कतार और लोगों की समझाइश के बाद माने

बांसवाड़ा. दाहोद मार्ग पर शनिवार करीब २ बजे ओवरटेकिंग के चलते दो वाहन चालक आपस में भिड़ गए। बहसबाजी से शुरू हुई बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और एक दूसरे के गिरेबां तक हाथ जा पहुंचे। इससे दाहोद मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। होर्न की चिल्ल पो के बीच कुछ लोगों ने समझाइश की तब जाकर बात बनी और दोनों वाहन चालक अपने-अपने वाहन लेकर निकल गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दाहोद मार्ग पर चेतक कॉम्पलेक्स के कुछ आगे की ओर अचानक एक कार चालक ने जीप के आगे वाहन लगा दिया। इस पर जीप चालक सकते में आ गया और जैसे-तैसे वाहन के ब्रेक लगाए। इसके बाद जीप व कार चालक आपस में बहस करने लगे। एक दूसरे को देख-लेने की धमकी सहित भला-बुरा कहने के बाद भिडऩे की तैयारी में थे। व्यस्ततम मार्ग पर अचानक वाहन रुकने से एक के पीछे एक वाहनों की लम्बी कतार लग गई। माझरा समझ अन्य वाहन चालक व आस-पास के लोग एकत्र हुए और दोनों वाहन चालकों से समझाइश की। इसके बाद दोनों चालकों ने भी स्थिति को भांपा और बड़बड़ाते हुए अपने- अपने वाहन स्टार्ट कर रवाना हो गए। लोगों ने बताया कि ओवरटेकिंग व साइड नहीं देने को लेकर दोनों चालकों में विवाद था। यह कौन थे ? इसके बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।

डिवाइडर डम्प, कई बार विवाद

दाहोद मार्ग पर डिवाइडर जमी दोंज होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूर्व में भी कई बार विवाद हुए हैं। इसके बावजूद सडक़ सुधारने तथा डिवाइडरों के पुन: निर्माण के प्रति सुस्ती बरती जा रही है। मार्ग पर स्थित दुकान संचालकों ने कहा कि इस बारे में कई बार मांग की गई है।