
कांग्रेस नेता के गले में भाजपा का दुपट्टा डाला तो मचा बवाल, वीडियो वायरल होने पर कांग्रेसियों ने की निंदा
कांग्रेस नेता के गले में भाजपा का दुपट्टा डाला तो मचा बवाल, वीडियो वायरल होने पर कांग्रेसियों ने की निंदा......... बांसवाड़ा. भाजपा की ओर से शहर के अंबामाता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद महात्मा गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसी दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आए कांगे्रस के पूर्व पार्षद नाथू हरिजन को किसी कार्यकर्ता ने माला पहनाई। इसके बाद भाजपा का दुपट्टा गले में डाल दिया और उनका स्वागत किया। इस घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ ने निंदा करते हुए कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि नाथू हरिजन वर्षों से कांग्रेस कार्यकर्ता रहे है। उनके साथ इस तरह की हरकत कर उनका अपमान किया गया है। बैठक में जैनेन्द्र त्रिवेदी, पार्षद देवबाला, राकेश सेठिया, राजेश टेलर, नटवर तेली, मनीषदेव जोशी, तपन मेघावत, अतीत गरासिया, शैलेन्द्र वोरा सहित कई लोग थे।
Published on:
02 Oct 2019 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
