25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैदिक ऋचाओं की गूंज, आज निकलेगी गंगाजल कलश यात्रा

नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजन

2 min read
Google source verification
वैदिक ऋचाओं की गूंज, आज निकलेगी गंगाजल कलश यात्रा

वैदिक ऋचाओं की गूंज, आज निकलेगी गंगाजल कलश यात्रा

बांसवाड़ा. तलवाड़ा . तलवाड़ा कस्बे के गणेश चौक पर स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में नर्वदेश्वर महादेव विकास समिति तथा सहस्त्र टोलकिया औदीच्य ब्राह्मण समाज तलवाड़ा के नेतृत्व में तीन दिवसीय धार्मिक व मांगलिक अनुष्ठानों में श्रद्धालु उत्साह से भाग ले रहे है। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर कीर्ति स्तम्भ प्रतिष्ठा,गणेश एवं गायत्री प्रतिमा स्थापना, नवग्रह महा रूद्र महायज्ञ के तहत दूसरे दिन विविध आयोजन हुए। सुबह स्थापित देवताओं का पूजन, हवनात्मक महारुद्र, गणेश पूजन, गायत्री महायज्ञ , नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के गर्भ गृह में चांदी के पात्र के द्वारा पात्रा साधन, राजाेपचार महापूजा हुई। प्रतिष्ठाचार्य निखलेश शुक्ला के सानिध्य में उप आचार्य प्रवीण शुक्ला ,ब्रज भूषण शुक्ला व हेमंत शुक्ला ने विभिन्न पूजन कराए। महायज्ञ में आहुतियां दी गई। धार्मिक अनुष्ठान में मूर्ति संस्कार ,जलाधि वास से मूर्तियों का धान्यादिवस किया गया। मुख्य यजमानों में गणेशजी की मूर्ति स्थापना के सुरेशचंद्र जोशी, शिखर के अशोक जोशी, गायत्री प्रतिमा के विष्णु जोशी, शिखर यजमान नीलेश उपाध्याय, कीर्ति स्तम्भ व नर्वदेश्वर महादेव शिखर के यजमान विष्णु जोशी, मुख्यकुंड के विनोद जोशी, मुख्य कलश के सतीशचंद्र जोशी, महाप्रसाद के गजानंद जोशी, रोहित जोशी व नगर भोज के प्रकाश भट्ट, जगदीश भट्ट है। इस मौके पर नर्वदेश्वर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सुरेशचंद्र भट्ट, समाज अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, डायालाल, पूर्णा शंकर, मणीलाल, लालशंकर, शिवशंकर, जगन्नाथ, देवशंकर, प्रभाशंकर, नारायण, सुरेश, हरिशद्र, रघुनाथ आदि उपस्थित थे। शनिवार को भव्य गंगाजल कलश यात्रा निकलेगी एवं पूर्णाहुति होगी।

सत्संग कार्यक्रम 27 से
डडूका. डडूका में 27 अप्रेल से तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग एवं भजन संकीर्तन कार्यक्रम ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें आशुतोष महाराज के शिष्य भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान पूर्व संरपच स्व जितेन्द्र महवाई व स्व प्रेमलता महवाई परिवार होंगे। तैयारी बैठक में समितियों का गठन किया गया। बैठक में किशनलाल महवाई,कलाल समाज जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल कलाल,भुरालाल पाटीदार,दिनेश भाटीया,विष्णुप्रसाद रावल,डायालाल शर्मा,मणिलाल सुथार,जगदीश जोशी,अजीत कोठिया,संरपच रेखा महवाई,वेलजी पाटीदार,रणजीत सिंह सौलंकी ,सुन्दरलाल स्वर्णकार,ललित पाटीदार आदि मौजूद रहे।