बांसवाड़ा. विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने में जुटे हुए हैं, वही पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं में भी उत्साह बना हुआ है। ऐसे युवा मतदाताओं से पत्रिका ने उनका विजन जाना तो किसी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश तो किसी ने महिला सुरक्षा और किसी ने स्थानीय समेत प्रदेश व देश के विकास की योजनाओं की सफल क्रियान्विति की अपेक्षा के साथ मतदान की बात कही।