उसी दरम्यान दिनेश को अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर बेहोश हो गया। अचेतावस्था में दिनेश को बागीदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दिनेश की गंभीर स्थिति पाकर बांसवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया। दिनेश को उसका भाई तथा पत्नी सहित अन्य परिजन करीब डेढ़ बजे एमजी अस्पताल लाए, जहां दिनेश ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार युवक की मौत का प्रथम दृष्टया कारण गर्मी से मौत होना दिखाई पड़ा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।